क्या 'दामाद' से मांग भरवा चुकी सास? राहुल-अनीता ने सवालों के दिए अजीबोगरीब जवाब

अलीगढ़ की सास अनीता और उसके प्रेमी राहुल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों मीडिया के सवालों का जवाब देते दिखे। मीडिया ने राहुल से अनीता के साथ उसकी शादी के बारे में सवाल पूछे, आइए जानते हैं कि राहुल ने क्या जवाब दिया?

Aligarh Saas Damad Love Story

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की सास अनीता और उसके होने वाले दामाद राहुल की प्रेमी कहानी आगे बढ़ चुकी है। 2 दिन की काउंसिलिंग के दौरान अनीता ने पति-बच्चों के साथ रहने से इनकार किया तो पुलिस ने उसे प्रेमी राहुल के साथ भेज दिया। अनीता और राहुल ने शादी करके साथ रहने का फैसला किया है।

विज्ञापन

वहीं जब राहुल अनीता को लेकर दादों पुलिस स्टेशन से निकला तो मीडिया ने घेर लिया। मीडिया ने राहुल-अनीता से कई सवाल पूछे। शादी को लेकर भी सवाल पूछा तो राहुल झल्ला गया। राहुल ने मीडिया वालों को अजीबोगरीब बयान दिए। वहीं अनीता मीडिया के सवाल सुनकर भड़क गई और उसने मीडिया वालों को खदेड़ दिया। आइए जानते हैं कि दोनों ने मीडिया के साथ कैसा व्यवहार किया और उनके सवालों के क्या जवाब दिए?

विज्ञापन

राहुल ने क्या जवाब दिया?

शादी को लेकर पूछे गए सवालों से राहुल झल्ला गया। वह सवालों से बचता नजर आया। राहुल ने पहले कहा कि उसने अनीता के साथ रहने का फैसला किया है। वह अनीता को अपनी पत्नी बनाकर साथ लाया है। मंदिर में शादी नहीं की, लेकिन कोर्ट में पेपर की कार्रवाई हो चुकी है। अनीता के तलाक के सवाल पर राहुल ने कहा कि उसके घर से सब फाइनल हो गया है।

विज्ञापन

पिता के बेदखल किए जाने के सवाल पर राहुल ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। अनीता के तलाक के बिना कोर्ट मैरिज कैसे हो गई? इस सवाल के जवाब में राहुल ने मीडिया वालों को जाने को कह दिया। राहुल ने बातों-बातों में यह भी कहा कि मीडिया वाले अनीता को उसकी सास न कहें, वह अब उसकी पत्नी है। वह अनीता को पत्नी बनाकर ही साथ रखेगा।

विज्ञापन

अनीता ने क्या जवाब दिया?

मीडिया के सवाल पूछने पर अनीता भड़क गई। उसने हाथ जोड़कर कहा कि वह मामले में कुछ नहीं कहना चाहती। दोबारा सवाल पूछने अनीता गुस्सा हो गई और उसने मीडिया कर्मियों से कहा कि वे चले जाएं, नहीं तो वह मोबाइल तोड़ देगी। अनीता का रिएक्शन देखकर मीडिया वाले भी चौंक गए। अनीता ने उनसे कहा कि वीडियो बनाकर दिन नहीं भरा, जो फिर से वीडियो बना रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ