'दामाद' संग भागने वाली सास नई मुसीबत में फंसी, अनीता को लेकर राहुल घर पहुंचा तो जानें क्या हुआ?

अलीगढ़ की सास अनीता और उसके प्रेमी ‘दामाद’ राहुल की मुसीबतें और बढ़ गई हैं, क्योंकि परिवार ने उनको अपनाने से इनकार कर दिया है। दोनों को गांव में कदम तक नहीं रखने दिया गया। आइए जानते हैं कि ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों से क्या कहा?

Aligarh Saas Damad Love Story

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास की प्रेम कहानी में नया मोड़ आ गया है। अनीता पति के घर जाने को तैयार नहीं हुई तो पुलिस ने उसे प्रेमी राहुल को सौंप दिया। राहुल अनीता को लेकर अपने घर पहुंचा तो वहां का नजारा ही कुछ और देखने को मिला। राहुल और अनीता को देखकर गांव वाले और उसके परिजन भड़क गए। राहुल के पिता के पिता और ग्रामीणों ने दोनों को खदेड़ दिया।

विज्ञापन

राहुल को धमकी दी गई कि वह गांव में दोबारा न दिखे। वे अनीता को किसी कीमत पर नहीं अपनाएंगे। राहुल के पिता ने भी उसे बेदखल करने की धमकी दे डाली। उन्होंने राहुल से पूछा कि वह अनीता को लेकर गांव क्यों आया? उन दोनों की गांव में कदम रखने की हिम्मत कैसे कर दी? उन्होंने साफ कहा कि राहुल और अनीता को न गांव वाले और न ही परिवार स्वीकार करेगा। इसलिए वह न गांव और न ही आने का सोचे।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने राहुल-अनीता के सुनाई खरी खोटी

सूत्रों के अनुसार, जब अनीता और राहुल गांव पहुंचे तो ग्रामीण उनका विरोध करने के लिए पहले से जुटे हुए थे। ग्रामीणों के हाथों में लट्ठ और झाड़ू थी। ग्रामीणों के साथ राहुल के पिता भी थे। उन्होंने राहुल और अनीता को देखते ही कहा कि गांव में कदम रखने की जरूरत नहीं है। राहुल ने अपने परिवार और गांव की इज्जत मिट्टी में मिला दी है। राहुल ने शर्मनाक हरकत करके परिवार का नाम डुबो दिया है।

विज्ञापन

अनीता ने तो अपने पति और बच्चों की इज्जत ही नहीं रखी। उसे तो अपने बच्चों का भी ख्याल नहीं आया। राहुल को शर्म नहीं आई एक शादीशुदा और जवान बच्चों की मां को लेकर भागते हुए। राहुल के पिता ओमवीर ने कहा कि वह उसकी शक्ल तक नहीं देखना चाहते। उससे कोई संबंध नहीं रखना चाहते। वह दोबारा गांव में नजर न आए और न ही उनसे संपर्क करने की कोशिश करे।

8 अप्रैल को फरार हो गए थे राहुल-अनीता

बता दें कि राहुल और अनीता सास-दामाद बनने वाले थे, लेकिन दोनों के प्रेम संबंध बन गए। राहुल के साथ बेटी शिवानी की शादी से पहले से अनीता अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी। 8 दिन दिल्ली, बिहार, नेपाल में बिताने के बाद दोनों ने 16 अप्रैल को थाने में सरेंडर किया। अनीता ने पति और बेटी पर आरोप लगाए। 2 दिन की काउंसिलिंग के बाद भी वह पति के साथ रहने को नहीं मानी तो पुलिस ने अनीत को राहुल के साथ भेज दिया, लेकिन राहुल-अनीता को राहुल के गांव वालों और परिजनों ने अपनाने से इनकार कर दिया है। अब आगे क्या होगा, यह वक्त ही बताएगा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ