'बीजेपी का राजनीतिक स्वार्थ', 'सौगात-ए-मोदी' किट को लेकर क्या बोलीं मायावती?

मोदी-ए-सौगात किट को लेकर मायावती ने बीजेपी पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि जब आज देश के अल्पसंख्यक समुदाय को अपने जान-माल और मजहब की चिंता है, ऐसे में केंद्र सरकार ये किट बांट रही है।

Mayawati Slams BJP Sougat-e-Modi Kit

Mayawati Slams BJP Sougat-e-Modi Kit

बीजेपी ने ईद के मौके पर वंचित तबके के मुस्लिमों के लिए सौगात-ए-मोदी किट अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत देशभर में 32 लाख मुस्लिम परिवारों तक यह किट पहुंचाई जाएगी। इस बीच बसपा प्रमुख मायावती ने इसको लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा द्वारा ईद, बैसाखी, गुड फ्राइडे, ईस्टर पर 32 लाख गरीब अल्पसंख्यक परिवारों तक सौगात-ए-मोदी के रूप में पीएम का प्रेम संदेश व भेंट पहुंचाने की घोषणा केवल इनका राजनीतिक स्वार्थ है।

मायावती ने आगे कहा कि जब मुस्लिम व बहुजन समाज जान-माल, मजहब की सुरक्षा को लेकर दुखी व चिन्तित तो इसका क्या लाभ? उन्होंने कहा कि बेहतर होता अगर बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारें अल्पसंख्यक समाज के गरीब परिवारों को सौगात-ए-मोदी देने की बजाय उनकी अपार गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ापन आदि को दूर करने के लिए रोजगार की स्थायी व्यवस्था करती और उनकी सुरक्षा पर भी उचित ध्यान देती।

बता दें कि बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के 32 हजार कार्यकर्ता देश की 32 हजार मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक ये किट पहुंचाएगी। इसके लिए हर मस्जिद के जरिए 100 लोगों तक मदद पहुंचाने का टारगेट है। सौगात-ए-मोदी किट में कपड़े और खाने-पीने का सामान है। इसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए कपड़े, दाल, चावल, सेवई, सरसों तेल, चीनी, कपड़े, मेवा और खजूर शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ