'100 मुस्लिम परिवारों में एक हिंदू सुरक्षित नहीं...', सीएम योगी ने क्यों दिया बांग्लादेश का उदाहरण?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक इंटरव्यू में कहा कि यूपी में मुस्लिम सबसे ज्यादा सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू सुरक्षित है तो मुस्लिम भी सुरक्षित है। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान का उदाहरण देकर बड़ी बात भी कही।

Yogi Adityanath Hindu-Muslim Security

Yogi Adityanath Hindu-Muslim Security

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में मुस्लिम सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। उन्होंने संभल से लेकर मथुरा मामले तक बड़ा बयान दिया। सीएम ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर हिंदू सुरक्षित हैं तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं। सीएम से सवाल किया गया कि मुंबई में जो लोग औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे हैं उनका यूपी आने पर इलाज कर देंगे, आप उनका इलाज कैसे करेंगे? इस पर सीएम ने कहा कि किसी भी बीमारी के उपचार के अलग-अलग केंद्र होते हैं। यूपी ऐसे लोगों को बहुत अच्छा उपचार देता है। जिसकी जैसी डिमांड होगी, उसको उस प्रकार का उपचार दे देंगे।

यूपी में मुस्लिम सबसे अधिक सुरक्षित

सीएम से पूछा गया कि क्या आपके राज में मुस्लिम सुरक्षित है? इस पर सीएम ने कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति सनातन है। दुनिया का कोई ऐसा मजहब नहीं है जिसको फलने-फुलने में हमारी संस्कृति ने सहयोग नहीं किया हो। लेकिन बदले में हमें क्या मिला? दुनिया के अंदर केाई उदाहरण नहीं कि कहीं भी हिंदू राजाओं ने अपने बल और वैभव के दंभ पर किसी पर आधिपत्य स्थापित किया हो। हर कोई हड़पना चाहते हैं। ये अपना और पराया है ये आचरण हमेशा छोटी बुद्धि वाले लोगों ने किया है।

बांग्लादेश-पाकिस्तान का दिया उदाहरण

योगी ने कहा कि आज भी उदाहरण देखने को मिल सकता है कि 100 हिंदू परिवारों के बीच में एक मुस्लिम परिवार सबसे सुरक्षित रहता है। उसको उसके सभी पर्व और त्योहारों मनाने की पूर्ण स्वतंत्रता होती है। सीएम ने कहा कि क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच एक हिंदू तो छोड़िए क्या 50 परिवार भी सुरक्षित रह सकते हैं क्या? नहीं रह सकता। बांग्लादेश और पाकिस्तान आपके सामने उदाहरण है। ये चीजें दिखाती है कि कहीं धुआं उठ रहा हो या किसी को ठोकर लग रही हो हमें उससे पहले ही संभल जाना चाहिए। हम सभी को समान भाव से देख रहे हैं। यूपी में सबसे अधिक मुस्लिम सुरक्षित है। अगर हिंदू सुरक्षित है तो मुस्लिम भी सुरक्षित है।

भगवान राम का दिया उदाहरण

सीएम ने इसको लेकर भगवान राम का उदाहरण दिया। सीएम ने कहा कि भगवान राम लंका में गए। वहां उन्होंने रावण पर विजय प्राप्त की। इसके बाद लंका के वैभव को देखकर लक्ष्मण मोहित हो गए। भगवान राम ने कहा ‘अपि स्वर्णमयी लंका नमे लक्ष्मण रोचते, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’। भगवान ने कहा कि लंका भले ही सोने की हो, लेकिन यह मुझे रुचिकर नहीं लगती।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ