Mayawati Reaction on Ritesh Pandey Resigns: अंबेडकरनगर से सांसद रितेश पांडेय ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो मायावती पर गंभीर आरोप लगाए। रितेश ने कहा कि मुझे पार्टी की बैठकों में नहीं बुलाया जा रहा था और न ही मेरी बात सुनी जा रही थी। अब इस पर मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बताया कि रितेश ने पार्टी से इस्तीफा क्यों दिया।
‘बसपा आंदोलन है’
मायावती ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में कि बसपा राजनीतिक दल के साथ ही बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान के मिशन को समर्पित आंदोलन भी है। इस वजह से इस पार्टी की नीति और कार्यशैली देश की पूंजीवादी पार्टियों से अलग है। इसे ध्यान में रखकर ही बसपा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारती है।
‘सांसदों को टिकट के लिए कसौटी पर खरा उतरना होगा’
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि हमारी पार्टी के सांसदों को हमारी नीतियों की कसौटी पर खरा उतरने के साथ ही खुद को जांचना है कि क्या उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता का सही ध्यान रखा? क्या उन्होंने अपने क्षेत्र में पूरा समय दिया? साथ ही, क्या उन्होंने पार्टी व आंदोलन के हित में समय-समय पर दिए गए दिशा-निर्देशों का सही से पालन किया?
‘बसपा के लिए पार्टी का हित सर्वोपरि’
मायावती ने कहा कि ऐसे में अधिकतर लोकसभा सांसदों को टिकट दिया जाना क्या संभव है। खासकर तब, जब वे खुद अपने स्वार्थ में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं और निगेटिव चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा यह सबकुछ जानने के बावजूद पार्टी की कमजोरी के रूप में प्रचारित करना अनुचित है। बसपा के लिए पार्टी का हित सर्वोपरि है।
यह भी पढ़ें: रितेश पांडेय कौन हैं, जिन्होंने मायावती पर गंभीर आरोप लगाते हुए BSP से दिया इस्तीफा
रितेश पांडेय ने बसपा से क्यों दिया इस्तीफा?
इससे पहले, रितेश पांडेय ने मायावती को भेजे अपने पत्र में कहा कि उन्हें लंबे समय से पार्टी की बैठकों में नहीं बुलाया जा रहा है और न ही शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर कोई संवाद किया जा रहा है। उन्होंने शीर्ष पदाधिकारियों से भी संपर्क करने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन कोई रिजल्ट नहीं निकला। ऐसे में वे इस निष्कर्ष पर पहुंचा हैं कि पार्टी को उनकी जरूरत नहीं है। इसलिए वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देते हैं।
यह भी पढ़ें: दलितों के मसीहा को भी मिले भारत रत्न… मायावती ने क्यों की यह मांग?
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
7 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
7 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
8 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
12 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
14 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines