मथुरा-वृंदावन में ई-रिक्शा और ऑटो पर सख्ती, गलती से की ये हरकत, तो सीधा 20 हजार तक जुर्माना

Mathura-Vrindavan Traffic Problem: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मथुरा-वृंदावन में ई-रिक्शा और ऑटो के लिए रूट नियम सख्ती से लागू कर दिए गए हैं. अब आवंटित मार्ग से बाहर ई-रिक्शा और ऑटो चलाने पर भारी जुर्माना और कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

Mathura Vrindavan E Rickshaw New Rules 2026

मथुरा-वृंदावन में जाम रोकने के लिए बड़ा एक्शन. (Image: AI)

विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या और ई-रिक्शा-ऑटो के बेतरतीब संचालन को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने निर्देश जारी किए हैं कि ई-रिक्शा और ऑटो अब सिर्फ उन्हीं रूटों पर चलेंगे, जो उन्हें आधिकारिक रूप से आवंटित किए गए हैं. यह आदेश शुक्रवार को जारी किया गया, जबकि शनिवार से इसे पूरी तरह लागू करने की बात कही गई है. प्रशासन का मानना है कि इस फैसले से शहर के व्यस्त इलाकों में जाम की समस्या कम होगी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी.

अक्सर लोगों की शिकायत रहती थी कि ई-रिक्शा और ऑटो चालक रॉन्ग साइड पर गाड़ी चलाना बेतरतीब ड्राइव करना और कहीं भी रोक देने जैसी हरकत करते थे और टोकने पर झगड़ा तक करते थे. ऐसे में इस फैसले से इस तरह की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी.

विज्ञापन

तय रूट से बाहर चलने पर 20 हजार तक जुर्माना

नए आदेश के तहत अगर कोई ई-रिक्शा या ऑटो चालक अपने निर्धारित रूट को छोड़कर दूसरे मार्ग पर वाहन चलाता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा, पुलिस जरूरत पड़ने पर वाहन का चालान करने के साथ उसे सीज भी कर सकती है. इस सख्ती का मकसद सिर्फ दंड देना नहीं, बल्कि मथुरा और वृंदावन जैसे धार्मिक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है.

नियम लागू होने से पहले ही पुलिस का बड़ा अभियान

नए नियमों को लागू करने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. शुक्रवार को चलाए गए विशेष अभियान में बेतरतीब ढंग से चल रहे ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ व्यापक स्तर पर एक्शन लिया गया. पुलिस ने कुल 208 ई-रिक्शा का चालान किया, जबकि 104 वाहनों को सीज भी कर दिया गया. अलग-अलग थाना क्षेत्रों और ट्रैफिक विभाग ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. जिसमे सबसे ज्यादा एक्शन ट्रैफिक विभाग की ओर से देखने को मिला.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ