Sarkari Naukri 2026: UKSSSC में 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन; जानें आयु सीमा और एग्जाम पैटर्न

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक और स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू होगी और योग्य उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. आइए इस स्टोरी में जानते हैं इन पदों से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी.

UKSSSC

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका. (Image: AI)

विज्ञापन

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद अच्छी खबर सामने आई है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC ने ग्रुप-सी के तहत कनिष्ठ सहायक और स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है. नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 398 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी हैं. आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. जिन अभ्यर्थियों से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाए, उन्हें 8 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक सुधार का मौका भी दिया जाएगा. ऐसे में यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है जो ग्रेजुऐशन के के बाद स्थिर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:Sarkari Naukri 2026: SBI में प्रोबेशनरी ऑफिसर1400+ पदों पर आवेदन शुरू, जानें लास्ट

विज्ञापन

किन पदों पर कितनी भर्तियां

इस भर्ती अभियान में अलग-अलग पदों के लिए कुल 398 सीटें तय की गई हैं. पदों का बंटवारा इस प्रकार है:-

  • कनिष्ठ सहायक (सिविल न्यायालय) : 230 पद
  • कनिष्ठ सहायक (कुटुम्ब न्यायालय) : 29 पद
  • आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय) : 128 पद
  • आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (कुटुम्ब न्यायालय) : 11 पद

इस तरह कनिष्ठ सहायक के कुल 259 और स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट के कुल 139 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपनी पसंद के पद और जरूरी योग्यता को पहले ही ध्यान से समझ लें.

आवेदन के लिए जरूरी बातें

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.
  • शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुऐशन की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही हिंदी भाषा का सामान्य ज्ञान भी जरूरी है.
  • यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए फायदेमंद है जिनके पास ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग या स्टेनो की तैयारी पहले से है.

कनिष्ठ सहायक और स्टेनोग्राफर के लिए जरूरी स्किल्स क्या हैं

  • दोनों पदों के लिए सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं है, कुछ तकनीकी दक्षताएं भी जरूरी हैं.
  • कनिष्ठ सहायक पद के लिए कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग की न्यूनतम गति 25 शब्द प्रति मिनट मांगी गई है.
  • स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए हिंदी आशुलेखन की गति कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर टाइपिंग की गति 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.
  • उम्मीदवारों को कंप्यूटर संचालन का सामान्य ज्ञान भी होना चाहिए.
  • यानी जिन अभ्यर्थियों की टाइपिंग और स्टेनो पर अच्छी पकड़ है, उनके लिए यह भर्ती बेहतर मौका साबित हो सकती है.

कैसे होगा इन पदों के लिए सिलेक्शन

सिलेक्शन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से कुल 140 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट तय की गई है. इसके बाद 60 अंकों की टाइपिंग/आशुलिपिक परीक्षा होगी, जिसके जरिए उम्मीदवारों की व्यावहारिक दक्षता जांची जाएगी. इसलिए जो अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अभी से सामान्य अध्ययन के साथ टाइपिंग और स्टेनो अभ्यास पर भी ध्यान देना चाहिए.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ