Kanpur Weather Update: आज कानपुर में झुलसाएगी गर्मी, 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा; लू और उमस से दिनभर बेहाल रहेंगे लोग

Aaj Kaisa Rahega Kanpur Ka Mausam: ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कानपुर में रविवार को तेज धूप, गर्म हवाएं और खराब हवा की गुणवत्ता लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है और राहत की बारिश फिलहाल दूर नजर आ रही है.

Kanpur Weather

आज कैसा रहेगा कानपुर का मौसम. (Image: AI)

कानपुर में आज का मौसम लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला रह सकता है. सुबह से ही गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है और दिन चढ़ने के साथ तापमान तेजी से ऊपर जाने की संभावना है. AccuWeather के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शहर में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान भी लगभग 31 डिग्री के आसपास बना रह सकता है. हालांकि, सुबह हल्की हवा चलने से थोड़ी राहत महसूस हो सकती है, लेकिन दोपहर तक तेज धूप, गर्म हवाएं और उमस मिलकर लोगों को परेशान करेंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर सबसे ज्यादा करेगी परेशान

आज कानपुर में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच गर्मी अपने चरम पर रह सकती है. इस दौरान तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, लेकिन हवा में नमी और तपिश की वजह से शरीर को महसूस होने वाला तापमान इससे ज्यादा भी लग सकता है. मौसम में धुंधली धूप और गर्म हवा का असर रहेगा, जिससे बाहर निकलने वालों को बहुत थकान, चक्कर, सिरदर्द और ज्यादा पसीना आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए बेहतर है कि बच्चो, बुजुर्ग, मरीज और धूप में काम करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.

कानपुर समेत कई जिलों में हाई अलर्ट

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है, जिसमें कानपुर भी शामिल है. विभाग का कहना है कि फिलहाल बारिश की गतिविधियां कमजोर है और मानसून की रफ्तार भी उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ रही है. यही वजह है कि पूर्वांचल और मध्य यूपी के कई हिस्सों की तरह कानपुर में भी अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है. हालिया रिपोर्टों के मुताबिक कानपुर और आसपास के इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ