आशिक को पिटता देख विवाहिता बोली- कोई पत्थर से न मारे मेरे..., फिर पति ने भी कह दिया- जा... जी ले अपनी जिंदगी

Deoria News, Deoria Crime News, Deoria Viral News, UP News, UP Crime News
विज्ञापन

Husband Beats Wife’s Lover: 70 के दशक में आई फिल्म ‘लैला-मजनू’ तो आप सभी ने देखी होगी। उसका गाना… कोई पत्थर से न मारे दीवाने को…। अब ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया से सामने आया है। विवाहित महिला से मिलने के लिए उसका प्रेमी घर पहुंच गया। ससुराल वालों ने रंगेहाथ पीटा तो विवाहिता गिड़गिड़ाने लगी। पत्नी को इस हाल में देख पति भी पसीज गया और सर्व समाज के सामने बड़ा फैसला ले लिया। बोल दिया कि जा जी ले अपनी जिंदगी…। मामला पूरे इलाके में चर्चाओं का विषय बन गया है।

शादी होने के बाद भी प्रेमी को भुला न पाई

जानकारी के मुताबिक मामला देवरिया जिले के बरियारपुर का है। बताया गया है कि एक महिला का शख्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान महिला की दूसरे शख्स के साथ शादी हो गई, लेकिन शादी के बाद महिला अपने प्रेमी को भुला न पाई। दोनों ने अपने प्यार का दीया जलाए रखा। चोरी-छिपे दोनों मिलते रहे। हाल ही में प्रेमी महिला से मिलने के लिए पहुंच गया।

विज्ञापन

ससुरालवालों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा

शख्श जैसे ही अपनी शादीशुदा प्रेमिका के पास पहुंचा तो ससुराल वालों ने दोनों को कमरे में रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी की जमकर पिटाई लगाई। प्रेमी को पिटता देख विवाहिता अपने प्रेमी से बिनती करने लगी। उसकी जान की भीख मांगने लगी। पति के पैर पकड़ लिया। ये देख पति की नफरत दया में बदल गई। उसने पत्नी को उठाया और परिवारव समाज के सामने बड़ा फैसला ले लिया।

पति ने बुलाए प्रेमी के घरवाले

विवाहिता के पति ने प्रेमी के घरवालों को बुलाया। घर में पंचायत हुई। प्रेमी और विवाहिता से उनकी रजामंदी पूछी गई। जैसे ही दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की बात जाहिर की वैसे ही पति ने दोनों की शादी कराने का प्रस्ताव रथा। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की शादी करा दी। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले में पुलिस से कोई भी शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ