---विज्ञापन---

सुहागरात पर जब पति नहीं आया पास तो, सच्चाई जान उड़ गए दुल्हन के होश, ससुरालियों पर लगाया आरोप

Man got married hiding Impotence in etah up: यूपी के एटा में एक युवक ने बीमारी छुपाकर महिला से शादी कर ली। इसके बाद मामला कोर्ट के जरिए पुलिस तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

---विज्ञापन---

Man got married hiding Impotence in etah up: उत्तरप्रदेश के एटा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सुहागरात पर दुल्हन चीखते हुए कमरे से बाहर निकली क्योंकि उसका पति नपुंसक था। जानकारी के अनुसार लड़के वालों ने नंपुसकता की बात छुपाकर शादी रचा ली। जब इस बात का खुलासा हुआ तो दुल्हन के सारे सपने धरे रह गए। अब बात पुलिस तक पहुंच गई है। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एटा के मिरहची थाना क्षेत्र की महिला ने कोर्ट में अर्जी दी की 11 जून 2022 को उसकी शादी बुलंदशहर निवासी युवक से हुई थी। शादी में 6 लाख नगद और 4 लाख के दहेज का सामान भी लिया गया था। इसके बाद सुहागरात के दिन दुल्हन को पता चला कि उसका पति नपुंसक है तो उसके पांवों तले जमीन खिसक गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर बनाया ‘निकाह’ का दबाव, हिंदू लड़की ने किया सुसाइड, अफसरों ने दुकान पर चलाया बुल्डोजर

दहेज की मांग की तो दी जान से मारने की धमकी

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके ससुराल वालों ने झूठ बोलकर शादी रचाई। खुलासा होने पर महिला के पिता और परिजनों ने पंचायत की। इस पर दूल्हे के परिजनों ने कहा कि वे इलाज करवाएंगे। इसके बाद महिला 2 महीने बाद फिर सुसराल पहुंची और पति से मिली। महिला ने बताया कि इलाज के बाद भी पति को कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद महिला के परिजनों ने दूल्हे के परिवारवालों से दहेज का सामान और नगद दी गई राशि लौटाने को कहा।

---विज्ञापन---

दहेज और नगद लौटाने की बात पर महिला के ससुराल वाले भड़क गए और जान से मारने की धमकी दी। इसके महिला के परिजन पुलिस के पास पहुंचे लेकिन सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट पहुंचे। हालांकि अब कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Nov 06, 2023 12:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola