Rakhi Sawant का Baba Ramdev पर फूटा गुस्सा, Mamta Kulkarni के सपोर्ट में आई ड्रामा क्वीन

Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने ड्रामे को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर राखी खूब ट्रोल भी होती हैं, लेकिन फिर भी उनके ड्रामे कम नहीं होते और वो कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हैं, जो चर्चा में आ जाता है।

Rakhi Sawant, Mamta Kulkarni, Baba Ramdev

Rakhi Sawant, Mamta Kulkarni, Baba Ramdev

Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान ने जबसे राखी को शादी के लिए प्रपोज किया है, तबसे ही दोनों सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बीच अब राखी अपनी पर्सनल लाइफ के मसलों को छोड़कर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के सपोर्ट में आ गई हैं। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। आइए जानते हैं कि राखी ने क्या कहा?

विज्ञापन

राखी सावंत ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि बाबा रामदेव माफी मांगो। वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो वीडियो में राखी कह रही हैं कि गाइज मैं बहुत अपसेट हूं, बाबा रामदेव क्या हो रहा है? आपने अच्छा नहीं किया। राखी ने कहा कि मेरी फ्रेंड ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी मेरी मां समान हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

क्या बोलीं राखी?

बाबा रामदेव अपने बहुत बुरा किया। आपने खुद तो कोई काम किया नहीं है। एक एक्ट्रेस जो 25-30 साल पहले कुछ भी ग्लैमरस की थी या फिल्मों में काम की थी। आज की तारीख में वो संन्यास लेना चाह रही है, तो आप लोगों को इतनी परेशानी हो गई है, जो पापी होगा वही तो पाप धोएगा ना, क्या संन्यासी मां की कोख से जन्म ले लेगा? ऐसा नहीं होता है। बाबा रामदेव बहुत गलत कर रहे हैं।

विज्ञापन

आज आपने बहुत बुरा किया- राखी 

राखी ने कहा कि मैं आपकी इज्जत करती थी, लेकिन आज आपने बहुत बुरा किया। आपको इतना देश से प्यार करना है, तो जाइए ना प्रज्ञा राज (प्रयागराज) में जाकर लोगों को बचाइए। अरबों-खरबों आप तो कमा रहे हो अपने प्रोडक्ट बेच कर। पूरे देश को निचौड़ रहे हो और आपने वहां पर चुगली करके, इन दोनों (ममता कुलकर्णी और डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी) को अखाड़े में निकलवा दिया।

तीसरी शादी के ड्रामे को लेकर चर्चा में

वहीं, अब राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब है कि राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। राखी के ड्रामे उनको खूब ट्रोल करवाते हैं और उन्हें लोगों की तरह-तरह की बातें सुननी पड़ती हैं। हालांकि, इन दिनों राखी और डोडी खान का ड्रामा सुर्खियों में है और हर कोई इस पर बात कर रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि इन दोनों का ये ड्रामा कहां जाकर रुकेगा?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Murtaza Ali Shah (@murtazaviews)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ