Prayagraj: ममता कुलकर्णी का विरोध करने वाली किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला, सामने आया Video

Prayagraj News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला हुआ, जिससे वह घायल हो गईं। उन्होंने लक्ष्मी नारायण पर हमला करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Himangi Sakhi-Mamta Kulkarni

हिमांगी सखी और ममता कुलकर्णी। (File Photo)

Prayagraj News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने का विरोध करने वाली किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ, जिससे वह घायल हो गईं। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर हमला करने का आरोप लग रहा है। इस मामले को ममता कुलकर्णी के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

यह घटना प्रयागराज के सेक्टर 8 स्थित कैंप में घटी, जहां किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला किया गया। हिमांगी सखी ने बताया कि वह अपने सेवादारों के साथ कैंप में थीं। इस दौरान लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी 10-12 गाड़ियों में 40-50 लोगों के साथ आईं और उनके हाथों में हॉकी, रॉड, तलवार, फरसा, लाठी-डंडे, त्रिशूल और असलहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

आरोप है कि लक्ष्मी नारायण और उनके लोगों ने हिमांगी सखी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया। फिर उनके साथियों ने उनपर पर जानलेवा हमला। हिमांगी सखी को लात, मुक्के, घूसों और डंडे से बुरी तरह से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हिमांगी सखी ने यह भी बताया कि उनके सेवादार इन लोगों के सामने हाथ-पैर जोड़ते रहे, लेकिन वह नहीं माने और मारपीट करते रहे।

विज्ञापन

घायल हिमांगी सखी ने 10 लाख रुपये, सोने के आभूषण व जेवरात लूटने का भी आरोप लगाया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस हिमांगी सखी का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं। इस मामले को ममता कुलकर्णी से जोड़ देखा जा रहा है, क्योंकि हिमांगी सखी ने महामंडलेश्वर बनने पर उनका जमकर विरोध किया था। इस मामले में उन्होंने लक्ष्मी नारायण पर हमला बोला था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ