Mahakumbh 2025 Flight Ticket हुए सस्ते, Indigo और Akasa ने 50% तक घटाए दाम

Mahakumbh 2025 Flight Ticket: महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाली सभी फ्लाइट टिकट के किराए में कटौती की गई है।

Mahakumbh2025

Mahakumbh 2025 Flight Ticket: प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए श्रद्धालु अपनी सुविधा के हिसाब से महाकुंभ पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों खबरें आईं कि प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स का किराया बहुत ज्यादा बढ़ा दिया गया है, जिसको लेकर कई नेताओं ने आवाज उठाई। हालांकि महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। कई एयरलाइन्स ने टिकट का किराया घटा दिया है और कई ने कीमत स्थिर रखी है। संशोधित किराया 1 फरवरी से लागू हो जाएगा।

विज्ञापन

महाकुंभ के लिए फ्लाइट्स के टिकट की कीमत लगातार बढ़ाई गई। जिसको कम करने के लिए हाल ही में राघव चड्ढा ने भी सरकार से अपील की थी। उन्होंने वीडियो शेयर कहा कि पहले जो टिकट 5000-8000 रुपये की मिलती थी, अब उसकी कीमत 50000-60000 रुपये तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

1 फरवरी से लागू होगा संशोधित किराया

नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू का भी इस पर बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेला 2025 में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत देते हुए हवाई किराए में 50 फीसदी तक कटौती की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि संशोधित किराया 1 फरवरी से लागू हो जाएगा।  इंडिगो एयरलाइन ने ऐलान किया कि प्रयागराज के लिए उड़ानों का किराया स्थिर किया गया है। वहीं, महाकुंभ में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए उड़ानों की संख्या 900 तक पहुंच गई है। किराया कम करने का फैसला लगातार आ रही शिकायतों के बाद लिया गया है।

विज्ञापन

50 प्रतिशत तक आई कमी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) ने बुधवार को एयरलाइनों के साथ टिकट की बढ़ती कीमत को लेकर सख्ती बरती। जिसमें कहा गया कि सभी एयरलाइन्स टिकट की कीमत को स्थिर ही रखें। इसके तुरंत बाद ही इंडिगो ने टिकट की कीमत 30 फीसदी से लेकर 50 फीसदी तक घटा दी है। इसके अलावा इंडिगो ने प्रयागराज के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, रायपुर, अहमदाबाद, कोलकाता और जयपुर समेत कई शहरों के लिए स्पेशल फ्लाइट्स शुरू की हैं।

वहीं, अकासा एयरलाइन ने भी किराया 30-50 फीसदी तक कम कर दिया है। अकासा ने पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद और बेंगलुरु से प्रयागराज के लिए स्पेशल उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया। यानी अगर आप महाकुंभ जा रहे हैं तो आपको अब ज्यादा पैसे देने नहीं पड़ेंगे, जो किराया पहले से तय किया गया है उसी में टिकट बुक होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ