झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर भीड़ ने किया हमला, तोड़फोड़ के बाद दहशत में दिखे यात्री

Uttar Pradesh Crime News: झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर हमले का मामला सामने आया है। हमलावरों की संख्या 8-10 बताई जा रही है। बोगी की खिड़कियों और दरवाजों को नुकसान पहुंचा है।

Train

Prayagraj Crime News: महाकुंभ के बीच झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के ऊपर हरपालपुर स्टेशन पर हमला किया गया। हमलावरों ने ट्रेन के ऊपर पथराव कर तोड़फोड़ की। हरपालपुर स्टेशन झांसी मंडल के अंतर्गत आता है। हमले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भीड़ ने ट्रेन के अंदर घुसने की कोशिश भी की। वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ में शामिल कई लोग ट्रेन की बोगी के ऊपर पथराव कर रहे हैं। बोगी के गेट और खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। हमले के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चलकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन नंबर 11801 पर हमला किया गया है। ट्रेन के अंदर जो यात्री मौजूद थे, उन्होंने हरपालपुर स्टेशन पर गेट नहीं खोला। इसके बाद नीचे मौजूद लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इसके चलते लोगों में चीख पुकार मच गई। ट्रेन के अंदर कई महिलाएं भी मौजूद थीं, जो प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जा रही थीं। वीडियो में कई नकाबपोश भी नजर आ रहे हैं। अचानक हमले के बाद यात्री सहम गए। हमलावरों की संख्या 8-10 बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

उपद्रवियों ने ट्रेन के अंदर घुसने की कोशिश भी की, लेकिन अंदर मौजूद यात्रियों ने समय रहते दरवाजे बंद कर लिए। हमला सोमवार रात को 10 से 11 बजे के बीच हुआ। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेन को रवाना किया। पुलिस के अनुसार वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ