लग्जरी कैब, महंगा होटल और शानदार खाना..., युवती को खोजने के नाम पर पुलिस ने ऐसे काटी मौज!
Edited By Naresh Chaudhary

बरेली में घोड़ी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने पर 5 के खिलाफ केस दर्ज।
Edited By Naresh Chaudhary

बरेली में घोड़ी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने पर 5 के खिलाफ केस दर्ज।
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शख्स का कहना है कि उसकी लापता बेटी को खोजने के नाम पर पुलिस का एक अधिकारी कैब से प्रयागराज गया। महंगे होटल में रुका और शानदार खाना खाया। सारा खर्चा पीड़ित ने किया। इसके बाद न तो बेटी का कोई सुराग लगा और न ही कोई जानकारी।
जानकारी के मुताबिक ये आरोप कानपुर के रहने वाली संतोष गौतम ने लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी एक जुलाई को घर से लापता हो गई थी। पीड़ित पिता ने पनकी थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस का दावा है कि वो युवती की तलाश कर रही है।
संतोष गौतम की ओर से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने हाल में उनसे कहा था कि बेटी का सुराग लगा है। मामले की जांच कर रहे एक एसआई ने कहा कि बेटी को ढूंढने के लिए प्रयागराज जाना होगा। संतोष ने प्रयागराज के लिए कैब बुक की। इसके बाद पुलिस अधिकारी कैब से इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंच गया।
संतोष का आरोप है कि यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारी महंगी कैब, शानदार भोजन और महंगे होटल में रुका। हालाकि, यात्रा के बाद पुलिस अधिकारी संतोष की लापता बेटी के बारे में कोई जानकारी या सुराग जुटाने में असफल रहा। संतोष ने बताया कि उन्होंने इस दौरान कुल 20,000 रुपये खर्च किए।
संतोष का कहना है कि पुलिस अधिकारी अपने निजी काम से हाईकोर्ट गया था। उन्होंने कहा कि जब बेटी को ढूंढने के लिए अधिकारी से पूछा तो उन्हें डांटकर भगा दिया गया। साथ ही जेल भेजने की भी धमकी दी। पीड़ित ने अब कथित तौर पर पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: