इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने राजधानी की 34 अब तक लापता नाबालिग बच्चियों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त से 3 जुलाई तक विस्तृत प्रगति रिपोर्ट मांगी है. अदालत ने बताया कि पिछले छह महीनों में 261 मामलों में से 227 बच्चियों को सकुशल बरामद किया जा चुका है, जबकि 34 की तलाश जारी है. कोर्ट ने जांच में जवाबदेही तय करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं.
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में G-20 रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाराबंकी निवासी 22 वर्षीय अमर केश की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रात में घंटों बिजली गुल रहने से नाराज नागरिकों ने पावर हाउस पहुंचकर विरोध जताया। लोगों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने और कटौती की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33°C से 37°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C तक जा सकता है। दोपहर के समय शहर में तेज धूप और गर्मी का प्रभाव बना हुआ है, लेकिन देर रात या कल सुबह तड़के आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की प्रबल संभावना (85%) जताई गई है।
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए शीर्ष अधिकारी को पत्र लिखा है। बिना अनुमति फैसले, समन्वय की कमी और संविदा कर्मियों की छंटनी को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
Lucknow Today News Live: लखनऊ में आज मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है. दिन के समय तेज धूप निकल सकती है, जिससे अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दोपहर के बाद कुछ इलाकों में बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार शाम या रात में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. बाहर निकलते समय पानी साथ रखें, धूप से बचाव करें और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें.
यह भी पढ़ें: Kanpur, Uttar Pradesh (UP) News Live: कानपुर ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 11 जून के मुख्य और ताजा समाचार सबसे पहले
गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा
जम्मू-कश्मीर घूमकर लखनऊ लौट रहे एक परिवार की स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में चमड़ा कारोबारी अबू बकर, उनकी भाभी हिना और भांजी जुनैरा की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य परिजन घायल हो गए. बताया जा रहा है कि गाड़ी चला रहे अबू बकर को नींद की झपकी आ गई थी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ. दुर्घटना अमरोहा के सैदनगली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर मिलते ही लखनऊ स्थित परिवार के घर में मातम छा गया.
लखनऊ की ताजा खबर के लिए जुड़े रहें न्यूज24 से...