Kanpur, Uttar Pradesh (UP) News: कानपुर को बड़ी स्वास्थ्य सौगात! GSVM में बनेगा 150 बेड का हाईटेक संक्रामक रोग अस्पताल, मिलेंगे कई सुविधाएं

Kanpur Live Latest News: कानपुर में 11 जून को कब और क्या-क्या हुआ? जानिए शहर की हर छोटी से बड़ी घटनाओं से लेकर सरकारी निर्देशों की खबर सबसे पहले.

KANPUR Live News

कानपुर की जाता खबरें. (Image: AI)

Kanpur Latest News Today: 11 जून को कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई अहम घटनाक्रम सुर्खियों में रहे. शहर में मौसम के बदलते मिजाज, कानपुर की घटनाएं, पुलिस की कार्रवाई और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं. वहीं शिक्षा, विकास परियोजनाओं आदि से संबंधित कई महत्वपूर्ण अपडेट भी सामने आते रहते हैं. कानपुर की हर बड़ी और ताजा खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, यहां आसानी से पढ़िए दिनभर के प्रमुख अपडेट एक ही जगह पर.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Kanpur LIVE News Today: कानपुर को मिलेगा हाईटेक संक्रामक रोग अस्पताल

कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज में 50 करोड़ रुपये की लागत से 150 बेड का अत्याधुनिक संक्रामक रोग अस्पताल (IDH) बनाया जाएगा. नए अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और गंभीर संक्रामक बीमारियों के इलाज की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलेगी.

Kanpur LIVE News Today: नोन नदी में मोर्टार बम मिलने से मचा हड़कंप

कानपुर की नोन नदी में फसल की सिंचाई के लिए पंपिंग सेट से पानी निकाल रहे एक किसान को सेना का जिंदा मोर्टार बम मिला, जिसको देख पूरे गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है और पूरे मामले की जांच में जुटा है.

Kanpur LIVE News Today: कानपुर में सपा कार्यकर्ता का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

कानपुर देहात में सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया. सरकार की नीतियों को विफल बताया और महंगाई के लिए गलत विदेश नीति को जिम्मेदार ठहराया.

Kanpur LIVE News Today: खराब सड़क के विरोध में चोटिल हुए नेता, पुलिस ले गई अपने साथ

जाजमऊ नई चुंगी से एयरपोर्ट को जोड़ती सड़क खुदी होने के कारण गुजरे वाले लोग घटना का शिकार हो जाते हैं. बीते शनिवार यहां स्कूटर सवार दंपती की मौत हो गई थी. खराब सड़क के विरोध में जाजमऊ व्यापार मंडल द्वारा विरोध जताया गया, इस दौरान व्यापारी नेता खुद ही अपने सिर के बाल छीलने लगे, जिसमें वह चुटहिल हो गए और खून निकलने लगा. इस पर पुलिस ने उन्हें थाने ले गई, जहां शांति भंगी की कार्रवाई की जा रही है.

Kanpur LIVE News Today: कानपुर में रिकार्ड तोड़ गर्मी

कानपुर के जाजमऊ उत्तर में मौसम में लोगों को घर में रहने पर मजबूर कर दिया है. नगर निगम और मौसम विभाग की संयुक्त ताप जोखिम रिपोर्ट में जाजमऊ उत्तर वार्ड शहर का सबसे गर्म इलाका पाया गया है, जहां सतही तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Kanpur LIVE News Today: कानपुर में हल में फंसने के वजह से मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ गांव में घर का सामान लेने निकली 6 साल की मासूम बच्ची तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पीछे लगे हल में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई. इस घटना के कारण बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Kanpur LIVE News Today: संघ कार्यकर्ता की बेटी की शादी में पहुंचे RSS प्रमुख

कानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत संघ कार्यकर्ता नीतू सिंह की बेटी के आशीर्वाद समारोह में शामिल होने पहुंचे.

Kanpur LIVE News Today: कानपुर में मौसम ने लोगों को जिंदगी बना दी मुश्किल

कानपुर में मौसम ने लोगों की जिंदगी मुश्किल बना दी है. शहर में गर्मी का पारा 43.3°C है, वहीं IMD का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में शहर में तेज आंधी-बारिश दस्तक दे सकती है.

कानपुर पहुंचे RSS प्रमुख

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार सुबह कानपुर पहुंचे हैं. यह वह एक निजी कार्यकर्म में शामिल होंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ