Lucknow News: हजरतगंज में कोचिंग सेंटर की लिफ्ट में फंसे 12 छात्र, एक घंटे रेस्क्यू के बाद ऐसे निकाला, Video

Lucknow News, Coaching Center, Hazratganj News, Lift Trapped, Viral Video, Viral News, UP News

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार देर शाम एक कोचिंग के करीब 12 छात्र-छात्राएं लिफ्ट में फंस गए। सूचना पर हड़कंप मच गया। काफी देर तक प्रयास के बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को बुलाकर सभी का रेस्क्यू कराया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ये घटना लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में नरही के अशोक मार्ग पर स्थित न्यू जनपथ परिसर में एक कोचिंग संस्थान में हुई। बताया गया है कि लिफ्ट में फंसने वाले छात्रों की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच में है। लखनऊ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मंगेश कुमार ने कहा कि लिफ्ट में फंसे छात्रों को एक घंटे के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया।

विज्ञापन

रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचे कई अधिकारी

उन्होंने बताया कि जैसे ही लिफ्ट अटकी, संस्थान के लोगों ने 112 नंबर पर फोन किया, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची। अपर्णा रजत कौशिक, डीसीपी (सेंट्रल) और हजरतगंज फायर स्टेशन के कर्मचारियों समेत लखनऊ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य कर्मी भी पहुंच गए।

https://twitter.com/singhsimran4321/status/1671081559129210882

विज्ञापन

सीएफओ ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट पहली और दूसरी मंजिल के बीच में फंस गई थी। रेस्क्यू टीमों ने दरवाजा खोलकर छात्रों को बाहर निकाला। कोचिंग संस्थान के निदेशक अभिषेक सिंघानिया ने कहा कि लिफ्ट में 12 छात्र थे, जिससे उसकी केबल टूट गई। इस बीच फंसे छात्रों के लिए खाना और पानी उपलब्ध कराया गया था।

20 दिन में चार बड़ी घटनाएं

4 जून: फैजाबाद रोड स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) पारिजात हाउसिंग में दो बार करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में तीन लोग फंसे रहे

विज्ञापन

13 जून: पारिजात अपार्टमेंट में तीन बुजुर्ग समेत पांच लोग 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। इसी दिन दूसरी घटना जानकीपुरम इलाके में एलडीए के सरगम अपार्टमेंट की लिफ्ट में हुई। एक मजदूर 20 मिनट तक फंसा रहा।

23 मई: लखनऊ के हुसैनगंज इलाके के एक निजी अस्पताल में लिफ्ट के शाफ्ट में गिरने से बुजुर्ग मरीज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ