लखनऊ घूमने आया था प्रेमी युगल, रात में बुक किया रूम; सुबह फंदे पर लटके मिले दोनों के शव

Lucknow Couple Suicide News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल में ठहरे प्रेमी युगल की लाश पुलिस को मिली है। पुलिस को दोनों एक ही फंदे पर लटकते मिले। काफी देर तक कमरा नहीं खोलने पर होटलकर्मियों ने पुलिस को बुलाया था। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Crime News

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक प्रेमी युगल ने होटल के कमरे में अपनी जान दे दी। मामला मिनी महल होटल का है। जहां पर कई देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने लड़का-लड़की के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। यह होटल नाका इलाके में है। दोनों ने रविवार रात को कमरा बुक किया था। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो कर्मियों ने नॉक किया। काफी प्रयासों के बाद भी कोई रिस्पॉन्स अंदर से नहीं मिला। जिसके बाद होटल मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

एक ही फंदे पर लटके मिले दोनों के शव

पुलिस ने मौके पर आकर दरवाजा तुड़वाया। जिसके बाद अंदर का नजारा देख सब लोग दंग रह गए। पुलिस को दोनों एक ही फंदे पर लटके मिले। माना जा रहा है कि रात को किसी भी वक्त दोनों ने एक साथ जान दी है। परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के अनुसार प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है।

विज्ञापन

दोनों के पास से कुछ दस्तावेज मिले हैं। जिसके आधार पर लड़की के शव की पहचान 19 साल की निकिता निवासी जौनपुर के तौर पर हुई है। वहीं, लड़का बहराइच का रहने वाला 19 साल का मुन्ना था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों की लाश एक ही फंदे पर लटकी थी। रविवार को शाम साढ़े 7 बजे दोनों ने चेकइन किया था। होटल के मैनेजर विकास ने बताया कि दोनों एक बार पानी लेने के लिए बाहर आए थे। इसके बाद वे नहीं निकले। सुबह कई देर बाहर नहीं निकले तो स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के अनुसार कपल ने आत्महत्या क्यों की? इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ