हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucknow Mass Murders: मां और 4 बहनों के कत्ल को क्यों मजबूर हुआ युवक? खुद बताई नरसंहार की वजह

Lucknow Mass Murders: उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर की नए साल के पहले दिन की सुबह 5 हत्याओं के साथ हुई। एक युवक ने अपनी मां और 4 बहनों की हत्या कर दी। पांचों के शव होटल के एक कमरे में मिले। आरोपी युवक को गिरफ्तार करके पुलिस ने कत्ल करने की वजह पूछी तो जानिए उसने क्या बताया?

विज्ञापन
लखनऊ में वारदातस्थल पर जुटे लोग।

Lucknow Mass Murders Inside Story: नए साल के पहले दिन उत्तर प्रदेश का लखनऊ शहर 5 हत्याओं से दहल गया। एक युवक ने अपनी मां और 4 बहनों की हत्या कर दी। उसने यह वारदात एक होटल में अंजाम दी और पुलिस को वह लाशों के पास ही बैठा मिला। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में ही युवक ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया। 5 हत्याएं करने के पीछे की वजह उसने पारिवारिक कलह को बताया, फिर भी पुलिस का कहना है कि हत्याएं करने की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। अलग-अलग एंगल से जांच करने के बाद कड़ियां जोड़कर ही असली वजह तक पहुंचेंगे। लखनऊ DCP रवीना त्यागी ने वारदात की पुष्टि की और बताया कि उन्हें वारदात के बारे में कैसे पता चला और वे क्या कार्रवाई कर रहे हैं?

 

होटल में ठहरा था पूरा परिवार

विज्ञापन

DCP रवीना त्यागी ने बताया कि आरोपी युवक का नाम अरशद है। उसके पिता का नाम बदर है। वह इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, कुबेरपुर, आगरा का रहने वाला है। उसके द्वारा मारे गए लोगों की पहचान मां अस्मा, 18 साल की बहन रहमीन, 19 साल की बहन अल्शिया, 16 साल की बहन अक्सा और 9 साल की बहन आलिया के रूप में हुई। वह परिवार को लेकर आगरा से लखनऊ आया था। यहां पूरा परिवार होटल शरनजीत में ठहरा। होटल के कमरे में ही अरशद ने बीती रात अपनी मां और बहनों की गला घोंटकर हत्या कर दी, लेकिन हत्याएं करने के बाद वह भागा नहीं। मां की लाश के पास बैठा रहा। वारदात का पता तब चला, जब सुबह नाश्ता देने होटल स्टाफ कमरे में आया तो उसने लाशें देखी। होटल मैनेजर ने फोन करके पुलिस को बताया और लोकल पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें:सपने में आकर पति ने किया प्रेग्नेंट, वायरल वीडियो में महिला का चौंकाने वाला दावा, जानें क्या है मामला?

विज्ञापन

अरशद ने लिया पिता बदर का नाम

DCP त्यागी ने बताया कि अरशद ने पूछताछ में बताया कि उसने पिता बदर के साथ मिलकर हत्याएं की। मर्डर करने के बाद वे सुसाइड करने के लिए चले गए। यह जानने के बाद पुलिस बदर की तलाश में जुट गई है। प्राथमिक जांच में होटल के कमरा नंबर 109 में मृत मिले लोगों के गले और कलाई पर चोट के निशान मिले। पुलिस को शक है कि जब गले दबाए गए तो उस समय मृतकों ने संघर्ष किया होगा, लेकिन मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही बताएगी। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटा लिए हैं। होटल के कमरे को सील कर दिया गया है। होटल में लगे CCTV कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं, ताकि पता चले कि होटल आने के बाद परिवार ने क्या-क्या किया? होटल में आने वाले संदिग्ध लोगों की जांच और उनसे पूछताछ की जाएगी। सवाल यह है कि अरशद मौके से भागा क्यों नहीं?

यह भी पढ़ें:12 महीने, 12 प्लेन क्रैश, 434 मौतें…साल 2024 में इन विमान हादसों ने डराया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola