Lucknow Mass Murder Case: (विमल कुमार, आगरा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आगरा में अरशद के पिता बदरुद्दीन और पड़ोसी के बीच झगडे की वजह भी साफ हो गई है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बदरुद्दीन और उसके बेटे अरशद की जिस पड़ोसी से लड़ाई हुई थी, उसके साथ टेंपो को लेकर विवाद हुआ था। न्यूज24 ने को पड़ोसियों ने चौंका देने वाली बातें बताईं। वहीं, अरशद के घर के पास पड़ोसी आफताब के घर पर ताला लटका हुआ मिला।
पड़ोसियों ने बताया कि आफताब को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है। लखनऊ में मां और चार बहनों को मौत के घाट उतारने वाले अरशद के घर के सामने बानो नाम की महिला रहती है। बानो के मुताबिक बदरुद्दीन ने एक साल पहले अपना 50 गज का प्लॉट उन्हें बेच दिया था। 1 जनवरी 2024 को 7 लाख रुपये में इसका सौदा तय हुआ था और फरवरी में करारनामा हो गया था।
अरशद ने वीडियो में जो कब्जे का आरोप लगाया है, वह झूठा है। अरशद और उसके पिता पूरी बस्ती को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। अरशद पहले भी अपनी मां और बहनों से मारपीट करता था। पड़ोसी आफताब से उसकी बनती नहीं थी। आए दिन अरशद को उससे किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। अरशद की पड़ोसी रेशमा ने कहा कि इन लोगों का परचून की दुकान वाले से झगड़ा हुआ था। टेंपो में सवारी जा रही थी, उसी दौरान किसी बच्चे ने हाथ मार दिया तो दुकान के डिब्बे गिर गए थे। डिब्बे गिरने की वजह से विवाद बढ़ गया था।
बस्ती में घूमता था आपत्तिजनक हालत में
अरशद इस दौरान गालीगलौज करने लगा था। पड़ोसी दुकानदार आफताब ने महिलाओं के सामने गालीगलौज करने का विरोध किया था। इसी बात पर अरशद ने पुलिस बुला ली थी। रेशमा ने कहा कि दुकानदार ने अरशद से नुकसान के बदले पैसे लेने तक को कहा था। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई थी। थाने में दोनों तरफ से राजीनामा हो गया था।
यह भी पढ़ें:3 बच्चों को कुएं में फेंककर उतारा था मौत के घाट, ‘हैवान’ पिता को मिली मौत की सजा
वहीं, पड़ोसी मीना ने बताया कि सामने वाले पड़ोसी ने बदरुद्दीन से 50 गज जमीन खरीदी थी। अब आरोप लगा रहे हैं कि जबरदस्ती कागज पर साइन करा लिए। गवाह के तौर पर हमारे घरवाले गए थे। इसलिए उनको पूछताछ के लिए पुलिस ले गई है। मीना ने कहा कि अरशद दिमाग से मेंटल था। एक दिन अपनी मां पर चाकू से हमला करने लगा था। बस्ती में कभी-कभी आपत्तिजनक हालत में घूमता था।
यह भी पढ़ें:कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 आरोपी दोषी करार, कल सजा सुनाएगी NIA कोर्ट
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
4 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
5 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
7 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
9 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
14 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
14 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
23 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines