---विज्ञापन---

देश angle-right

3 बच्चों को कुएं में फेंककर उतारा था मौत के घाट, ‘हैवान’ पिता को मिली मौत की सजा

Karnataka Crime News: कर्नाटक की एक अदालत ने 3 बच्चों की हत्या करने वाले शख्स को सजा सुनाई है। दोषी ने अपनी पत्नी पर भी हमले की कोशिश की थी। लेकिन वह किसी तरह बच गई थी। मामला क्या है, विस्तार से इसके बारे में जानते हैं?

---विज्ञापन---

Mangaluru Crime News: कर्नाटक के मंगलुरु में एक अदालत ने 3 बच्चों की हत्या के दोषी को मौत की सजा सुनाई है। शख्स ने अपने ही 3 बच्चों को कुएं में फेंककर मार डाला था। दोषी ने अपनी पत्नी की हत्या करने की कोशिश भी की थी। लेकिन वह किसी तरह बच गई। मंगलुरु की जिला और सत्र अदालत की न्यायाधीश संध्या एस ने सजा सुनाई है। दोषी का नाम हितेश शेट्टीगर उर्फ हितेश कुमार है। मामला 2022 में सामने आया था। जिस पर अब फैसला आ गया है। शख्स को 3 बच्चों की हत्या और पत्नी की हत्या की कोशिश के तहत केस दर्ज करने के बाद अरेस्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें:‘नहीं दे सकते दखल…’, कॉन्स्टेबल भर्ती मामले में याचिका कलकत्ता हाई कोर्ट ने की खारिज; जानें मामला

---विज्ञापन---

पुलिस के अनुसार दोषी मुल्कि पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते थालीपडी गांव के पदमनूर का रहने वाला है। उसने 23 जून 2022 को 4 साल की रश्मिता, 11 साल के उदय कुमार और दक्षित उर्फ दक्ष को कुएं में फेंककर मार डाला था। इसके बाद दोषी ने अपनी पत्नी लक्ष्मी की जान लेने का प्रयास भी किया था। हितेश नारियल बेचने का काम करता था। इसके बाद वह एक होटल में भी पार्टटाइम जॉब कर रहा था। लेकिन कोरोना काल के दौरान आरोपी ने काम करना बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें:कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 आरोपी दोषी करार, कल सजा सुनाएगी NIA कोर्ट

---विज्ञापन---

जिसके कारण हितेश के घर में आर्थिक तंगी होने लगी थी। इसके चलते उसकी पत्नी लक्ष्मी ने बीड़ी बनाने की फैक्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। बाद में पत्नी भी एक होटल में पार्टटाइम जॉब करने लगी थी। जिसके बाद दोनों में रोजाना विवाद होने लगा था। कर्नाटक पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार हत्या के दिन पत्नी काम से घर लौटी थी। लेकिन उसने अपने बच्चों को गायब पाया। दोषी ने कुछ भी जानकारी होने से इनकार किया था। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई थी।

आरोपी करता रहा ड्रामा

पुलिस के सामने भी आरोपी ने ड्रामा किया और बच्चों को ढूंढने का झूठा नाटक करता रहा। आरोपी ने किसी बहाने से पत्नी को भी कुएं में धक्का दे दिया था। लेकिन पत्नी चीखने लगी तो पड़ोसी मोहम्मद नसरतुल्लाह और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गए थे। जिससे आरोपी का प्लान फेल हो गया। कुएं में गिरी पत्नी को तीनों बच्चों के शव दिख गए थे। इसके बाद नृशंस हत्याकांड का खुलासा हुआ था। पुलिस ने बच्चों के शव कुएं से बरामद किए थे। मामला प्रदेशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस की कड़ी चार्जशीट के बाद पिता को अब न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 02, 2025 06:10 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola