लखनऊ के दीनबंधु अस्पताल में आग के बाद कैसे थे हालात? देखें इनसाइड तस्वीरें

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में सोमवार रात आईसीयू वार्ड में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा। मरीजों को सिविल अस्पताल में किया गया रेफर। देखें इनसाइड तस्वीरें और जानें हादसे के बाद के हालात।

Lucknow hospital fire

Lucknow hospital fire

Lucknow Dinbandhu Hospital Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में सोमवार रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। आग लोकबंधु अस्पताल के सेकंड फ्लोर पर बने आईसीयू वार्ड में लगी थी। उस वक्त वार्ड में करीब 25-30 मरीज एडमिट थे, और जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप ले लिया। लखनऊ के दीनबंधु अस्पताल में आग के बाद कैसे हालात थे उसकी तस्वीरें और वीडियो देख आपका भी दिल दहल जाएगा। आइए देखें इनसाइड तस्वीरें…

विज्ञापन

हर तरफ धुंआ ही धुंआ

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में बीती रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर में धूंआ ही धूंआ दिखाई दे रहा था। आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ये आग दूसरी मंजिल पर लगी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

रोते-कहराते दिखे पेशेंट

अस्पताल में आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई। जिस वक्त अस्पताल में आग लगी थी रात के करीब 10:30 बज रहे थे। आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और उस समय वार्ड में 20 से 30 मरीज एडमिट थे।

विज्ञापन

लोकबंधु से सिविल अस्पताल में पेशेंट हुए रेफर

लोकबंधु अस्पताल से उन मरीजों को आनन-फानन में सिविल अस्पताल में रेफर किया गया जिनकी हालत बहुत खराब हो गई थी।

विज्ञापन

सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि अभी यहां आए लोगों की हालत पहले से स्थिर है। उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

आग की लपटें देख दहल जाएगा दिल

आग की लपटें इतनी तेज थी कि वो अस्पताल की खिड़कियों और दरवाजों से बाहर की ओर फैल रही थीं। विकराल आग को देख लोगों का दिल दहल उठा, जिन लोगों के परिजन अस्पताल में एडमिट थे उन्हें उनकी चिंता सताने लगी।

विज्ञापन

अपनों को ढूंढते दिखे लोग

आग लगी और जब तक कोई कुछ समझ पाता उसने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरे अस्पताल में धुआं ही धुआं फैल गया।

विज्ञापन

लोग अस्पताल में भर्ती अपने परिवार वाले को ढूंढने लगे और कोई अपना सामान समेटता दिखाई दिया। पूरे अस्पताल में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ