---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рд▓рдЦрдирдК рдХреЗ рд▓реЛрдХрдмрдВрдзреБ рдЕрд╕реНрдкрддрд╛рд▓ рдореЗрдВ рд▓рдЧреА рднреАрд╖рдг рдЖрдЧ, рдорд░реАрдЬреЛрдВ рдХреЛ рдмрд╛рд╣рд░ рдирд┐рдХрд╛рд▓рд╛ рдЧрдпрд╛, рд╕реАрдПрдо рдпреЛрдЧреА рдиреЗ рд▓рд┐рдпрд╛ рд╕рдВрдЬреНрдЮрд╛рди

рд▓рдЦрдирдК рдХреЗ рд▓реЛрдХрдмрдВрдзреБ рдЕрд╕реНрдкрддрд╛рд▓ рдХреЗ рджреВрд╕рд░реЗ рддрд▓ рдкрд░ рдЖрдЧ рд▓рдЧ рдЧрдИ рд╣реИред рдЗрд╕ рдШрдЯрдирд╛ рдХреЗ рдмрд╛рдж рдЖрдирди рдлрд╛рдирди рдореЗрдВ рдорд░реАрдЬреЛрдВ рдХреЛ рдмрд╛рд╣рд░ рдирд┐рдХрд╛рд▓рд╛ рдЧрдпрд╛ред рд╕реАрдПрдо рдпреЛрдЧреА рдиреЗ рдШрдЯрдирд╛ рдХреА рдЬрд╛рдирдХрд╛рд░реА рдЕрдзрд┐рдХрд╛рд░рд┐рдпреЛрдВ рд╕реЗ рд▓реАред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

मानस श्रीवास्तव, लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। यहां लोकबंधु अस्पताल में सोमवार रात करीब 10 बजे आग लग गई। भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लोकबंधु अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आईसीयू वार्ड में लगी थी। वार्ड में उस समय करीब 25-30 मरीज भर्ती थे। इससे पहले की मरीज और तीमारदार कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। हर तरफ धुंआ ही धुंआ दिखाई दे रहा था। डॉक्टर और अन्य स्टाफ ने मरीजों को निकालने का प्रयास किया। इस बीच वहां भगदड़ मच गई।

---विज्ञापन---

फंसे हुए मरीजों को बाहर निकाला गया

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया। हालांकि, मंडलायुक्त रोशन जैकब ने कहा कि ‘इस आग के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सभी मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। इसके पीछे के कारणों की जांच की जाएगी।’

आग लगने की सूचना मिलते ही DCP साउथ निपुण अग्रवाल, CFO मंगेश कुमार समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए थे। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि सभी फंसे हुए मरीजों को बाहर निकाल लिया गया। मरीज को निकालने के बाद आग बुझाने का शुरू किया गया। सीएफओ ने बताया कि आग की वजह से कोई मरीज नही फंसा है। उन्होंने कहा कि सभी लोगो की तुरंत मदद की गई है, आग की वजह से कोई घायल नहीं हुआ। पूरे परिसर की बिजली काट दी गई थी, जिससे अस्पताल में अंधेरा छाया हुआ था। बाहर अंधेरे में मरीज भाग रहे थे और कुछ तीमारदार अपने मरीजों को स्ट्रेचर पर ले जाते दिखे।

---विज्ञापन---

सीएम योगी ने फोन कर ली जानकारी

लोकबंधु अस्पताल में लगी आग पर मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लेते हुए फोन पर अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। बताया गया कि गंभीर रोगियों को दूसरे सेंटर में ले जाया गया है। आग लगने से कोई जान माल का खतरा नहीं हुआ है। लोकबंधु अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आग रात करीब 10 बजे लगी थी। अभी तक की छानबीन में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है।

---विज्ञापन---

200 मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया

घटना की जानकारी मिलने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और लखनऊ डीएम विशाख अय्यर भी मौके पर पहुंचे थे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि करीब 200 मरीजों को सुरक्षित रूप से नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है और किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘भूतल पर धुंआ देखा गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत मरीजों को शिफ्ट करना शुरू कर दिया। करीब 200 मरीजों को शिफ्ट किया गया है। गंभीर मरीजों को केजीएमयू भेजा गया है। कुछ को सिविल अस्पताल भी भेजा गया है। चिंता की कोई बात नहीं है। कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी मरीज सुरक्षित हैं। 2-3 मरीज जो गंभीर थे, उन्हें केजीएमयू के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।’

आग पर पाया गया काबू

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि रात 10 बजे सूचना मिली कि लोकबंधु अस्पताल में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर की टीम, सिविल पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई थी। डीसीपी ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। अस्पताल में कुछ लोगों का पहले से इलाज चल रहा था, उन सभी मरीजों को बाहर निकालकर आगे के इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में भेज दिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

आईसीयू, एक महिला वार्ड और एक अन्य वार्ड प्रभावित

जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी अय्यर ने कहा कि जैसे ही हमें लोकबंधु अस्पताल में आग की सूचना मिली, हमने अग्निशमन और बचाव विभाग की एक टीम को भेजा। उन्होंने बचाव अभियान शुरू किया। आईसीयू, एक महिला वार्ड और एक अन्य वार्ड प्रभावित हुआ है। इन वार्डों से सभी मरीजों को बचा लिया गया है। उन्हें 3 अस्पतालों में रेफर किया गया है। अभी स्थिति नियंत्रण में है।’

First published on: Apr 14, 2025 10:47 PM

End of Article

About the Author

Satyadev Kumar

рдореИрдВ 15 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдХреНрд╖реЗрддреНрд░ рдЬреБрдбрд╝рд╛ рд╣реБрдЖ рд╣реВрдВред рдореИрдВрдиреЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдХреА рд╢реБрд░реБрдЖрдд рдЕрдЦрдмрд╛рд░ рд╕реЗ рдХреА рдФрд░ рдХрдИ рдЯреЗрд▓реАрд╡рд┐рдЬрди рдЪреИрдирд▓реЛрдВ рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░рдиреЗ рдХреЗ рдмрд╛рдж рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 7 рд╕рд╛рд▓реЛрдВ рд╕реЗ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣рд╛ рд╣реВрдВред рдЗрд╕ рджреМрд░рд╛рди рдореИрдВрдиреЗ, A1 рддрд╣рд▓рдХрд╛, рдиреЗрдЯрд╡рд░реНрдХ-18 рдФрд░ рдЕрдорд░ рдЙрдЬрд╛рд▓рд╛ рд╕рдореЗрдд рдХрдИ рд╕рдВрд╕реНрдерд╛рдиреЛрдВ рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд┐рдпрд╛ред рдЗрд╕ рд╡рдХреНрдд рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореЗрдВ рдХрд╛рд░реНрдпрд░рдд рд╣реВрдВред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola