---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

बुलंदशहर में स्टाफ नर्स की लापरवाही से गई जान, दर्द से तड़पती रही महिला

Bulandshahr News: बुलंदशहर की एक सीएचसी में महिला की प्रसव पीड़ा के दौरान तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि इस बीच महिला के नवजात बच्चे की मौत हो गई। जबकि महिला दर्द से तड़पती रही। महिला के पति का आरोप है कि नर्स की लापरवाही के चलते नवजात की मौत हुई है।

Bulandshahr News: बुलंदशहर के ऊंचागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में सोमवार को प्रसव पीड़ा के दौरान नवजात की मौत हो गई। इस दौरान महिला भी प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। महिला का आरोप है कि सीएचसी स्टाफ नर्स की लापरवाही से नवजात की मौत हुई है। मामले की शिकायत सीएचसी प्रभारी से की गई है।

नर्स की लापरवाही से गई जान 

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक अर्जुन सिंह परिवार के साथ फरीदा बांगर गांव में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को उनकी पत्नी मोंटी देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो वह उसे ऊंचागांव सीएचसी में भर्ती कराया। अर्जुन का आरोप है कि लेबर रूम में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी मोंटी प्रसव पीड़ा के दर्द से तड़पती रही। अर्जुन का आरोप है कि सीएचसी स्टाफ नर्स सरिता यादव की लापरवाही के चलते नवजात की मौत हुई है।

बाहर से 5 हजार रुपये की मंगवाई दवाई 

---विज्ञापन---

अर्जुन सिंह का आरोप है कि नर्स ने पहले बाहर से 5 हजार रुपये की दवाई मंगवाई। इसके बाद नर्स ने प्रसव के दौरान लापरवाही बरती और उसके नवजात की जान चली गई। पीड़ित ने नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सीएचसी प्रभारी से शिकायत की है।

सीएचसी प्रभारी ने शुरू की जांच

---विज्ञापन---

पीड़ित अर्जुन सिंह ने मामले की शिकायत सीएचसी प्रभारी से की है। जिसके बाद स्टाफ नर्स को सीएचसी से हटा दिया गया है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी का कहना है कि घटना संज्ञान में आई है। जांच शुरू कर दी गई है। अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

First published on: Apr 14, 2025 10:17 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola