लखनऊ में डबल मर्डर, बेटे ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर ली माता-पिता की जान, जानें वजह

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। एक शख्स ने हथौड़े से वार कर अपने माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Uttar Pradesh Crime News

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के मोहलालगंज इलाके में एक शख्स ने हथौड़े से वार करके अपने माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मारे गए बुजुर्ग दंपती के छोटे बेटे ने पुलिस को वारदात के बारे में सूचना दी, जिसके बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने संपत्ति विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनलालगंज थाना इलाके के गांव जबरौली में वारदात हुई है। मृतकों की पहचान 70 साल के जगदीश वर्मा और 68 साल की शिवप्यारी के तौर पर हुई है। मृतक दंपत्ति के दो बेटे ब्रिशकित उर्फ लाला और देवदत्त हैं। जगदीश वर्मा पेशे से लोहार थे। कई दिन से उनका बड़े बेटे ब्रिशकित के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। घर में अक्सर माता-पिता और ब्रिशकित में झगड़ा होता था।

अक्सर घर में होता था विवाद

शनिवार देर रात फिर से जगदीश वर्मा, शिवप्यारी के साथ ब्रिशकित का विवाद हो गया था। बड़े बेटे ने हथौड़े से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी मां पर वार करने शुरू कर दिए। मां चीखती रही, लेकिन आरोपी को तरस नहीं आया। शिवप्यारी की भी मौके पर मौत हो गई। आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

विज्ञापन

पुलिस दंपती को लेकर मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। मोहनलालगंज के एसीपी रजनीश वर्मा ने वारदात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने संपत्ति विवाद में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। जल्द आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ