‘अगले साल शादी होनी थी, घर में नए दूल्हे के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं. लड़की वाले अभी पिछले हफ्ते ही पश्चिम बंगाल से लखनऊ आए थे. दोनों का रोका हुआ था, सब बहुत खुश थे… लेकिन एक ही झटके में सब कुछ खत्म हो गया.’ यह रुला देने वाली दास्तान 27 साल के नीलेश कुमार और 30 साल की अनामिका सामंत की है, जिनकी जिंदगी सोमवार को लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में हमेशा के लिए बुझ गई.
अलीगंज की जिस तीन मंजिला इमारत के एनीमेशन कोचिंग सेंटर में यह भयानक आग लगी, नीलेश और अनामिका वहीं एक साथ काम करते थे. इसी ऑफिस में दोनों की मुलाकात हुई, प्यार हुआ और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं. किसे पता था कि यह कसम इतनी बेरहमी से सच हो जाएगी. सोमवार को लगी इस आग ने इन दोनों समेत 15 मासूम जिंदगियों को लील लिया.
यह भी पढ़ें : लखनऊ आग के बाद बड़ा एक्शन! खान सर का कोचिंग सेंटर हुआ सील, जानिए- क्यों हुई कार्रवाई?
पिछले हफ्ते ही हुआ था रोका
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सिसकियां भरते नीलेश के भाई अभिषेक ने बताया, ‘अभी कुछ दिन पहले ही हमारे घर पर अनामिका और नीलेश का रोका हुआ था. एक छोटा सा पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसमें हम सब अनामिका से मिले. वह बहुत ही हंसमुख और जिंदादिल लड़की थी. रोका होने के बाद हम सब शादी की तैयारियों में जुट गए थे.’
अभिषेक ने भर्राए गले से कहा, ‘अनामिका के परिवार से मिलने के लिए हमने अगले हफ्ते पश्चिम बंगाल जाने के लिए ट्रेन के टिकट भी बुक करा लिए थे. लेकिन अब एक ही पल में सब कुछ बदल गया.’
नए घर में दुल्हन लाने का था सपना
तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर के नीलेश अपने परिवार और रिश्तेदारों में एक बेहद मेहनती के रूप में जाने जाते थे. नीलेश की जिंदगी उनके काम के इर्द-गिर्द ही घूमती थी. इस साल ऑफिस में उनका प्रमोशन हुआ था और सैलरी भी बढ़ी थी. वे शादी से पहले अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत कर लेना चाहते थे.
यह भी पढ़ें : कैसे हुआ लखनऊ अग्निकांड? दीवार तोड़कर निकाले गए लोग, डिप्टी सीएम ने कही ये बात
रिश्तेदारों ने बताया कि नीलेश शादी के लिए पैसे जोड़ रहे थे और साथ ही अपने परिवार के लिए एक नया घर बनवाने में भी मदद कर रहे थे. उनका सपना था कि अगले साल जब यह घर बनकर तैयार हो जाएगा, तो वह इसी नए घर में अनामिका को ब्याह कर लाएंगे. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था; जिस काम की जगह ने उन्हें उनका प्यार दिया, उसी जगह की लापरवाही ने उनकी दुनिया उजाड़ दी.
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
4 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
20 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
20 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines