लखनऊ आग के बाद बड़ा एक्शन! खान सर का कोचिंग सेंटर हुआ सील, जानिए- क्यों हुई कार्रवाई?

प्रयागराज जिला प्रशासन, प्रयागराज विकास प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा यह ताबड़तोड़ छापेमारी की गई.

Khan Sir Coaching

लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश का प्रशासनिक अमला अवैध और असुरक्षित तरीके से चल रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है. पटना के बाद अब यूपी के सबसे बड़े एजुकेशनल और कोचिंग हब ‘प्रयागराज’ में प्रशासन ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है. फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी और नियमों का उल्लंघन करने वाले कई नामी कोचिंग सेंटरों को प्रशासन ने सील कर दिया है. देश के चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पर भी ताला लटक गया है.

विज्ञापन

प्रयागराज जिला प्रशासन, प्रयागराज विकास प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा यह ताबड़तोड़ छापेमारी की गई.

विज्ञापन

क्यों हुई इतनी बड़ी कार्रवाई?

अधिकारियों के मुताबिक, प्रयागराज के प्रमुख कोचिंग इलाकों में सुरक्षा मानकों की जांच के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया. जांच के दौरान कई हैरान करने वाली कमियां सामने आईं. लखनऊ हादसे की तरह ही प्रयागराज में भी कई कोचिंग सेंटर आवासीय भवनों या बेहद संकरी गलियों में बिना किसी कमर्शियल अप्रूवल के धड़ल्ले से चलाए जा रहे थे.

विज्ञापन

सील किए गए अधिकांश कोचिंग सेंटरों में हजारों की संख्या में छात्र पढ़ रहे थे, लेकिन आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने के लिए कोई ‘इमरजेंसी एग्जिट’ नहीं था. कई बड़े संस्थानों में आग बुझाने वाले सिलेंडर या तो एक्सपायर हो चुके थे या केवल दिखावे के लिए टांगे गए थे. पानी की बौछार करने वाले सिस्टम और वेंटिलेशन की व्यवस्था भी पूरी तरह ठप पाई गई.

विज्ञापन

खान सर के कोचिंग सेंटर पर क्यों लगा ताला?

इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान पटना के बाद प्रयागराज में भी ‘खान सर’ के कोचिंग सेंटर को बंद कराया गया है. जांच टीम जब निरीक्षण के लिए पहुंची, तो सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी से जुड़ी कई खामियां पाई गईं. नियमों को पूरा न करने और छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने इस संस्थान को भी बंद रखने का आदेश दिया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि खान सर का कोचिंग सेंटर, जिस इमारत में चल रहा था, उसे कमर्शियल यूज के लिए मंजूरी मिली हुई थी. अधिकारियों का कहना है कि कोचिंग सेंटर चलाना सामुदायिक सुविधा की श्रेणी में आता है. इसके लिए मंजूरी नहीं ली गई थी.

विज्ञापन

इसके बाद कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने सेंटर से छात्रों को बाहर निकाल दिया और उसे सील कर दिया गया. इसके साथ ही सेंटर के गेट पर नोटिस भी चस्पा किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ