Lucknow Airport Gold Recovered: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक सोना तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी से कस्टम अधिकारियों ने 800 ग्राम सोना रिकवर किया है। सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कस्टम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आरोपी यूएई के शारजाह से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान (6ई-1424) से लौटा था। आरोपी की चाल देखने के बाद कस्टम अधिकारियों को शक हो गया। जिसके बाद आरोपी की तलाशी ली गई। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर सोना लाया है। आरोपी ने सोने का पेस्ट बनाकर इसे अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाया था। जिसके बाद आरोपी से लगभग 803 ग्राम सोना रिकवर किया गया। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सोने की कीमत 59.43 लाख रुपये है।
पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
लखनऊ एयरपोर्ट पर इससे पहले भी कस्टम अधिकारी कई बार सोना बरामद कर चुके हैं। पिछले साल अक्टूबर में एक शख्स को अरेस्ट किया गया था। यह शख्स अपने प्राइवेट पार्ट में 601 ग्राम सोना छिपाकर लाया था। दुबई से लौटे इस व्यक्ति की तलाशी अधिकारियों ने शक होने पर ली थी। एक नजर में तो कस्टम को आरोपी से कुछ नहीं मिला था। लेकिन बाद में उसको एक्सरे से गुजारा गया था। जिसके बाद उसके पास सोना होने की पुष्टि हुई थी। व्यक्ति अपने मलाशय में सोने का पेस्ट छिपाकर लाया था। जिसके बाद तस्करी का तरीका देख अधिकारी भी चौंक गए थे। इस सोने की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत लगभग 37 लाख रुपये आंकी गई थी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
14 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
15 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
18 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
18 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines