Lucknow Accident Inside Story: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए सड़क हादसे में जहां मां-बेटे की मौत हुई, वहीं 2 और घरों के चिराग भी बुझ गए। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 3 युवक और एक महिला शामिल है। हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के गांव में पहुंची तो चीख पुकार मच गई। हादसे में मरने वाले 2 युवक अपने घरों के इकलौते चिराग थे।
एक युवक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी और अब वह भी दुनिया छोड़कर चला गया। इससे उसके दोनों बच्चे अनाथ हो गए। वहीं दूसरा युवक नाबालिग था, जिसकी मौत की खबर सुनते ही उसकी मां बदहवास हो गई। उसने कहा कि वह स्कूल से आते ही चला गया था। सोचा नहीं था कि आखिरी बार देख रही हूं। अगर पता होता कि वह वापस लौटकर नहीं आएगा तो उसे कभी जाने नहीं देती। गांव के 3 लोगों की मौत होने से मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें:Saif Ali Khan की मेडिकल रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, एक्टर डेढ़ घंटे तक रहे लहूलुहान
ट्रक की टक्कर से आपस में भिड़ीं दोनों गाड़ियां
बता दें कि हादसा अयोध्या रोड पर बने किसान पथ पर अनौरा गांव के बाहर गुरुवार शाम के करीब साढ़े 7 बजे हुआ था। तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए इनोवा कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इनोवा कार सामने से आ रही ओमनी कार से भिड़ गई। हादसे में दोनों कारों में सवार 13 लोगों में से 4 लोगों की मौत हो गई। घायलों को लोगों ने बुरी तरह पिचकी कारों से निकालकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर आकर शवों को कब्जे में लिया।
कारों की हालत इतनी खराब थी कि कटर से काटकर शवों और घायलों को निकाला गया। पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया, जो नशे में धुत था। उसकी पहचान कन्नौज निवासी सुशील के रूप में हुई है। ट्रक किसान पथ से देवा रोड पर जा रहा था। इनोवा में सवार लोग कव्वाली प्रोग्राम करके बिहार के पूर्णिया से लौट रहे थे। ओमनी कार सवार निवासी अस्पताल से लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें:Jalgaon Train Accident: 13 मौतों का जिम्मेदार कौन? पुष्पक एक्सप्रेस हादसे की इनसाइड स्टोरी
मृतकों और घायलों की हुई शिनाख्त
DCP पूर्वी शशांक सिंह, ADCP पूर्वी पंकज ने बताया कि इनोवा में सवार तबला वादक और मुज्जफरनगर निवासी शहजाद की मौत हुई है। बाकी 3 मृतकों की शिनाख्त 38 वर्षीय किरण यादव पत्नी लालता प्रसाद निवासी खंडक देवा रोड थाना चिनहट लखनऊ, कुंदन पुत्र लालता प्रसाद निवासी खंडक देवा रोड थाना चिनहट लखनऊ, हिमांशु पुत्र बजरंग यादव निवासी खंडक देवा रोड थाना चिनहट लखनऊ के रूप में हुई।
घायलों के नाम राजन पुत्र इस्तियाक निवासी तिलहर थाना तिहलर जनपद शाहजहांपुर, तसलीम हुसैन पुत्र सराफत हुसैन निवासी मोतीकार शाही ग्रामीण जनपद बरेली, लाले यादव पुत्र बन्दू लाल निवासी खड़क देवा रोड़ थाना चिनहट लखनऊ, इन्तजार पुत्र वजीर निवासी भट्टपुरा थाना कैपरिक जनपद रामपुर, सुशील पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी थाना विष्णुगंज जनपद कन्नौज, शाहरुख पुत्र रियाजुल निवासी जोया जनपद अमरोहा, शकील अहमद पुत्र सादिद अहमद निवासी बिचौला थाना नवावगंज जनपद बरेली हैं।
यह भी पढ़ें:शव के टुकड़े करके कुकर में उबाले, हैदराबाद में पत्नी की हत्या, जानें पूर्व फौजी क्यों बना हैवान?
अस्पताल क्यों गए थे मारे गए तीनों लोग?
DCP पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि हादसे में मारे गए खंडक गांव निवासी मां किरण और उसका बेटा कुंदन अस्पताल गए थे। कुंदन साथ के लिए अपने साथ दोस्त हिमांशु को ले गया था। करण को ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। तबियत बिगड़ने पर कुंदन उसे अस्पताल डॉक्टर को दिखाने के लिए ले गया। उसने अपने दोस्त हिमांशु और लाले को साथ चलने के लिए कहा तो वे मान गए। चारों ओमनी वैन में सवार होकर अस्पताल जाने के लिए निकल गए, लेकिन रास्ते में किसान पथ पर हादसे का शिकार हो गए। हिमांशु हाई स्कूल में पढ़ता था और बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहा था।
संबंधित खबरें
'बोलने के लिए बचा ही क्या', आजम खान का छलका दर्द, ED ने कोर्ट में किया पेश
20 mins ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
3 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
22 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines