Love Affair Controversy: कहावत है कि प्यार अंधा होता है। प्यार में धोखा देने के मामले अक्सर सामने आते हैं। कभी लड़का लड़की को तो कभी लड़की लड़के को धोखा देती है, लेकिन इस बार अलग ही तरह का धोखा दिया गया है। जिस बेटी को मां-बाप ने पाल-पोसकर इतना बड़ा किया कि वह अपना अच्छा-बुरा समझ पाये। वही लड़की अपने मां- बाप की जान से खेलती रही।
मामला गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र का है। लड़की प्यार में इतनी अंधी हो चुकी थी कि मां-बाप की जान तक की फिक्र नहीं की। बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए वह 3 महीने से लगातार मां-बाप को नींद की गोलियां खाने में मिलाकर खिला देती रही। मामले की खुलासा तब हुआ, जब शक होने पर घरवालों ने लड़की को बॉयफ्रेंड के साथ मौके पर पकड़ लिया। परिजनों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।
खाने में नींद की गोली मिलाकर देती
मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की 10वीं की छात्रा है। पिछले कुछ समय से लड़की का एक युवक से प्रेम- प्रसंग चल रहा था, लेकिन उस बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए वह परिजनों को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिला देती थी। जब घरवाले सो जाते थे तो वह लड़के को घर में बुला लेती थी। लगातार युवक के आने पर मोहल्ले वालों को शक हुआ तो इसकी जानकारी उन्होंने लड़की के मां-बाप को दी।
यह भी पढ़ें: कलयुगी शिक्षक की ‘गंदी’ हरकत, फिट रहने की एक्सरसाइज सिखाने के बहाने करता था छेड़छाड़
आधी रात में मिलने पहुंचा
शक होने पर घरवाले खाना खाने के बाद बहाना बनाकर सोने चले गए। परिजन सतर्क होकर लड़के के आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही युवक आधी रात में लड़की से मिलने पहुंचा तो परिजनों ने उसे धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़के को हिरासत में ले लिया। युवक के घरवालों को घटना की सूचना दी गई।
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
2 hrs agoउत्तराखंड की मंत्री ने पति पर दर्ज कराया केस, हत्या की साजिश का लगाया आरोप
4 hrs agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
5 hrs agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
18 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
20 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
1 day agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 day ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 day agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 day agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines