UP Varanasi BSP Candidate Athar Jamal Lari: मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने लोकसभा चुनाव 2024 के रण में 11 और प्रत्याशी उतार दिए हैं। इनमें सबसे हॉट सीट वाराणसी लोकसभा सीट है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी अतहर जमाल लारी को टिकट देकर चुनावी रण को काफी रोमांचक बना दिया है।
वहीं वाराणसी से बसपा को मुस्लिम उम्मीदवार को राजनीति के विशेषज्ञ कांग्रेस के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं, क्योंकि इस सीट से कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अजय राय चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रत्याशी को चुनावी रण में उतारने से भाजपा-कांग्रेस दोनों पर असर पड़ेगा, क्योंकि दोनों के वोट बैंक में सेंध लगने के आसार हैं। बता दें कि वाराणसी में 7वें फेज में एक जून को वोटिंग होगी।
यह भी पढ़ें:Bihar के बाहुबली पत्नियों के सहारे संसद पहुंचने की जुगाड़ में, जानें चुनावी रण में किस-किस ने ठोकी ताल
अतहर जमाल लारी के बारे में अहम जानकारियां
अतहर जमाल लारी अपने राजनीतिक करियर में 3 विधानसभा चुनाव और 2 लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 2 चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ही उनकी जमानत जब्त हुई थी और अब वे फिर से अपनी किस्मत उन्हीं के सामने आजमाने जा रहे हैं। अतहर बुनकर नेता के तौर पर जाने जाते हैं। अतहर डॉन मुख्तार अंसारी के करीबी रह चुके हैं। वे कई साल तक की पार्टी कौमी एकता दल के सदस्य रहे।
अतहर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के बागी नेता भी रहे हैं। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी जॉइन की थी, लेकिन अब चुनाव टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बगावत की और सपा छोड़कर बसपा जॉइन कर ली। 66 वर्षीय अतहर मूल रूप से वाराणसी के ही रहने वाले हैं। वे साल 1980से राजनीति में एक्टिव हैं और अभी उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है।
यह भी पढ़ें:भाजपा ने जारी की उपचुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट, यूपी और उड़ीसा की कई बड़ी सीटों के नाम शामिल
अतहर कितनी प्रॉपर्टी के मालिक?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अतहर जमाल लारी के पास करीब 1.28 करोड़ की प्रॉपर्टी है। उनके पास 2 गाड़ियां टाटा सफारी और क्वालिस है, जिसकी कीमत 14 लाख रुपये के आस-पास है। उसके पास करीब 3 लाख के गहने हैं। 25 लाख की कृषि भूमि और 75 लाख की रिहायशी जमीन है।
यह भी पढ़ें:AAP ने घोषित किए 4 लोकसभा उम्मीदवार, देखिए पंजाब की 4 सीटों से किस-किस को चुनावी रण में उतारा?
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
6 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
9 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
9 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
11 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
11 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
13 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
15 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines