Kripalu Maharaj Daughter Death: जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी विशाखा त्रिपाठी की रविवार को दिल्ली आते समय दनकौर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी दो बेटियां घायल हो गई, जिनका इलाज दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा है। इस बीच इस घटना में नया मोड़ आ गया है। कार चालक द्वारा दर्ज कराए मामले में इस घटना में साजिश की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे के साथ ही साजिश की आशंका से मामले की जांच में जुटी है।
बता दें कि कृपालु महाराज की तीनों बेटियां दो कारों में रविवार तड़के मथुरा से दिल्ली एयरपोर्ट आ रही थी। इस दौरान दनकौर के पास तेज गति से आए टैंकर ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कृपालु महाराज की बड़ी बेटी विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई। जबकि दो बहनें श्यामा और कृष्णा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। इनके अलावा 7 अन्य लोग भी हादसे में घायल हो गए।
कार चालक ने दर्ज कराया मामला
घटना के संबंध में कार चालक प्रवीण की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। प्रवीण ने शिकायत में कहा कि वे वृंदावन से कार से दिल्ली के निकले थे। उनके साथ तीन और गाड़ियां भी थीं। यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह करीब 3 बजे सभी लोग लघुशंका के लिए ग्रेटर नोएडा से 7 किलोमीटर से पहले सड़क किनारे रुके। इतने में तेज गति से एक ट्रक उनकी तरफ आया और गाड़ियों में टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मामले में दनकौर प्रभारी ने कहा कार चालक ने साजिश की आंशका जताते हुए कहा कि यह घटना किसी ने जानबूझकर कराई है।
ये भी पढ़ेंः यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, कृपालु महाराज की बेटी की मौत, 2 की हालत गंभीर
ट्रक का हेल्पर अरेस्ट
कृपालु महाराज की बेटियों को टक्कर मारने वाले ट्रक के हेल्पर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जबकि चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने ट्रक के हेल्पर को बबलू को फिरोजाबाद से अरेस्ट किया है। वहीं फिरोजाबाद के ट्रक चालक सोनू की पुलिस तलाश कर रही है। उधर प्रेम मंदिर की अध्यक्ष विशाखा त्रिपाठी का शव सोमवार दोपहर को वृंदावन के प्रेम मंदिर परिसर में लाया गया। जहां अनुयायियों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। गुरुवार को यमुना तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Sambhal Violence: अखिलेश के सांसद जिया उर रहमान और विधायक के बेटे पर FIR, साजिश रचने का आरोप
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
41 mins agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
11 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
11 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
11 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
21 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
21 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines