यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, कृपालु महाराज की बेटी की मौत, 2 की हालत गंभीर

Noida Road Accident: नोएडा में रविवार सुबह मथुरा जाते समय कृपालु महाराज की बेटी की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं दो अन्य बेटियां घायल हो गई।

Noida Road Accident

Noida Road Accident

Yamuna Express Way Road Accident: यूपी के नोएडा में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा से आते समय कैंटर ने आगे चल रही दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में जगदगुरु कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई। जबकि दो बेटियां डॉ. कृष्णा त्रिपाठी और डॉ. श्यामा त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में 5 अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि डॉ. विशाखा वृंदावन के प्रेम मंदिर और प्रतापगढ़ के मनगढ़ भक्ति धाम की अध्यक्ष थीं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले कैलाश हॉस्पिटल ले गए। इसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल अपोलो में उनका इलाज चल रहा है। जगद्गुरु कृपालु परिषद की ओर से शोक संदेश जारी किया गया है। शोक संदेश में लिखा है दुख के साथ घोषणा कर रहे हैं कि एक हादसे में हमारे जगद्गुरु कृपालु परिषद की अध्यक्ष डॉ. विशाखा त्रिपाठी का निधन हो गया है। इनका अंतिम संस्कार वृंदावन में किया जाएगा।

विज्ञापन

हादसे में 6 महिलाएं और ड्राइवर घायल

जगद्गुरु कृपालु महाराज की तीनों बेटियां मथुरा से रविवार सुबह जल्दी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकली थी। तभी दनकौर के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह करीब 5 बजे एक तेज गति से आ रहे कैंटर ने आगे चल रही दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 6 महिलाएं और ड्राइवर गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान डॉ. विशाखा त्रिपाठी ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
इसी कैंटर ने कारों में टक्कर मारी थी। जिसे पुलिस ने जेवर कोतवाली में रखा है।

इसी टैंकर ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार डॉ. विशाखा का पार्थिव शरीर रविवार देर शाम वृंदावन पहुंचेगा। इसके बाद अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को प्रेम मंदिर के परिसर में रखा जाएगा। सोमवार को यमुना के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ