Keshav Maurya Family Accident Inside Story: उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का परिवार देररात हादसे का शिकार हो गया। उनके बेटे की कार का एक्सीडेंट हुआ, जो अपने परिवार के साथ ससुराल से वापस प्रयागराज लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें लगी, लेकिन उनकी जान बाल-बाल बच गई। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। वहीं घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाकर सुरक्षा के बीच घर के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में केशव प्रसाद मौर्य के बेटे ने हादसे की आंखोंदेखी और आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि कैसे बेकाबू ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मारी। आइए जानते हैं कि हादसा कहां और कैसे हुआ?
यह भी पढ़ें:सड़क पर बिखरी 5 लाशें, बिलख रहा था बच्चा; SP ने सुनाई हादसे की आंखोंदेखी, बाराबंकी में भिड़ीं 2 कारें-रिक्शा
सामने से आ रहा ट्रक अचानक बेकाबू हुआ
केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे अपनी पत्नी अंजलि और बेटी अग्रिमा को लेकर अपनी ससुराल गए थे। उनकी ससुराल रायबरेली जिले के जगतपुर शहर के गांव पिछवारा में है। बीती रात वे पिछवारा से अपने घर प्रयागराज जा रहे थे। जब वे ऊंचाहार रोड पर दुर्गा होटल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहा एक ट्रक अचानक बेकाबू हो गया। उन्होंने ट्रक से बचने की काफी कोशिश की, लेकिन ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी और उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार के एयरबैग खुल गए, लेकिन आगे सिर लगने से चोट लगी। ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन राहगीरों ने उन्हें और उनके परिवार को संभाला। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अजय कुमार राय मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें:Sapna Choudhary ने क्यों निगला था जहर? अब बायोपिक में दिखेगी मशहूर डांसर के 16 साल के संघर्ष की कहानी
तीनों कार सवारों का CHC में मेडिकल हुआ
थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि हादसा की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। उन्हें पता चला कि प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश, उनकी पत्नी और बेटी का एक्सीडेंट हुआ है। उन्होंने तीनों को तुरंत पुलिस की गाड़ी में CHC पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर दूसरी गाड़ी में घर भेजा गया। तीनों का मेडिकल चेकअप किया गया है। तीनों को मामूली खरोंच लगी है, उनकी जान खतरे से बाहर है। तीन कुछ देर अस्पताल में रुके रहे। उनकी गाड़ी को टक्कर मारने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस हादसास्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। मौके से पुलिस को ट्रक का टूटा हुआ एक्सल मिला है। हादसे की शिकायत दर्ज कर ली है। ट्रक वाले पता लगते ही पूछताछ की जाएगी कि आखिर हादसा कैसे हुआ?
यह भी पढ़ें:गर्भवती गैंगरेप पीड़िता को घर से निकाला, मामले में पूर्व BJP विधायक भुगत रहा उम्रकैद की सजा
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
31 mins agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
2 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
15 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
18 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
20 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
20 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines