बाराबंकी में 5 जिंदगियां लीलने वाले हादसे में कैसे बचा बच्चा? SP ने सुनाई आंखों देखी

Road Accident in Uttar Pradesh: भीषण सड़क हादसे में बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसा देररात लखनऊ हाईवे पर हुआ। घायलों को पुलिस और लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बारे में पुलिस ने मीडिया से बातचीत की और हादसे का विवरण दिया।

Barabanki Road Accident

Barabanki Road Accident

UP Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में बाराबंकी में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा देररात लखनऊ-महमूदाबाद हाईवे पर बड्डूपुर क्षेत्र के इनैतापुर गांव के पास हुआ। 2 कारें और एक ई-रिक्शा आपस में भिड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि लाशें सड़क पर बिखर गई थीं और घायल खून से लथपथ हालत में दर्द के मारे बिलख रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही DM सत्येंद्र कुमार, SP दिनेश कुमार सिंह, बड्डूपुर, कुर्सी, फतेहपुर, जहांगीराबाद, सतरिख थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। SP दिनेश कुमार सिंह ने मीडिया को हादसे के बाद के मंजर की आंखोंदेखी सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को रौंदते हुए निकल गया ट्रक

SP दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो घायलों को दर्द के मारे बिलखते हुए देखा। लोग इधर-उधर पड़े थे, जिनकी डॉक्टर ने जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक घायल ने बताया कि महमूदाबाद की ओर से ई-रिक्शा आ रहा था। अचानक एक कार का बैलेंस बिगड़ा और वह ई-रिक्शा से टकरा गई। इसके बाद वह कार सामने से आ रही दूसरी कार से भिड़ गई। फिर कार सड़क से उतरकर तालाब में गिर गई। टक्कर लगने से ऑटो उछला और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए। सिर फूट गए और खून बहने लगा। इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक आया और वह उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। वे चिल्लाते रहे, लेकिन ट्रक ड्राइवर को अंधेरे में कुछ नजर नहीं आया। इसलएि वह सभी को रौंदते हुए चला गया।

विज्ञापन

घायल और मृतक एक की गांव के रहने वाले

SP के अनुसार, हादसे के चलते हाईवे पर जाम लग गया था। राहगीरों ने ही हादसे की सूचना पुलिस तक पहुंचाई। मृतक और घायल उमरा थाना, कुर्सी तहसील फतेहपुर बाराबंकी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों की शिनाख्त इरफान पुत्र एहतेशाम, वहिदून निशा पत्नी स्वर्गीय अनवार अली, अजीज अहमद उर्फ बुद्धू पुत्र मुहर्रम अली, ताहिरा बानो पुत्री जाकिर अली, साबरीन पत्नी तारिक काजमी के रूप में हुई। घायलों में शायरा बानो पत्नी अजीज अहमद निवासी उमरा, अक्सा पुत्री सारिक निवासी उमरा, विवेक पुत्र वीरेंद्र निवासी नंदना खुर्द शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ