हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कलयुगी बेटे ने ले ली बाप की जान, घरेलू क्लेश बनी वजह, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पारिवारिक विवाद के चलते 21 वर्षीय युवक ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

करन सिंह/कौशांबी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक कलयुगी बेटे ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

बेटे ने की बाप की हत्या

यह दिल दहला देने वाली घटना महेवा घाट थाना क्षेत्र के महेवा गांव की है, जहां 21 साल के करण कुमार ने अपने 50 साले के पिता रमेश चंद्र को पारिवारिक विवाद के चलते मार डाला। बताया जा रहा है कि करण अपने पिता से जमीन अपने नाम करवाना चाहता था और इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था।

विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब 8 बजे दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद करण ने अपने पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल रमेश चंद्र को परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करवाया पोस्टमार्टम 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी करण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : हर्षा रिछारिया से शादी करना चाहता है मुस्लिम युवक, भेजा प्रस्ताव; मिला ये जवाब

इस मामले में मंझनपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिवांक सिंह ने बताया कि महेवा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते पुत्र करण कुमार ने पिता रमेश चंद्र की पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के दूसरे बेटे अनूप चंद्र की लिखित तहरीर के आधार पर थाना महेवा घाट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही महिला के साथ क्या हुआ? चौंका देगा अंत

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola