---विज्ञापन---

हर्षा रिछारिया से शादी करना चाहता है मुस्लिम युवक, भेजा प्रस्ताव; मिला ये जवाब

महाकुंभ के दौरान वायरल हुईं हर्षा रिछारिया को मुस्लिम युवक ने शादी का प्रस्ताव भेजा है। हर्षा ने सोशल मीडिया शख्स द्वारा मेल पर भेजे गए प्रस्ताव का स्क्रीनशॉट शेयर कर जवाब दिया है। पढ़ें मुस्लिम शख्स के शादी के प्रस्ताव पर हर्षा रिछारिया ने क्या जवाब दिया है।

महाकुंभ के दौरान साध्वी के भेष में नजर आने के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हर्षा रिछारिया एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है, एक मुस्लिम युवक द्वारा उन्हें भेजा गया शादी का प्रस्ताव। इस संबंध में जानकारी खुद हर्षा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।

मुस्लिम शख्स ने भेजा प्रस्ताव

हर्षा रिछारिया के अनुसार, उन्हें एक मुस्लिम युवक ने ईमेल के माध्यम से शादी का प्रस्ताव भेजा। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में ‘असलम पठान’ नाम के शख्स ने लिखा है,
“हर्षा, मैं आपसे शादी करना चाहता हूं। बताइए क्या करना होगा। आप जब भी भोपाल आएं, जब कहें तब शादी कर लूंगा। कल कहें तो कल शादी कर लूंगा।”

---विज्ञापन---

मेल में यह भी लिखा गया, “मुझे आपसे ही शादी करनी है, आप बताइए आपकी क्या शर्त है। मैं बस आपसे ही शादी करना चाहता हूं।”

हर्षा रिछारिया का जवाब

हालांकि हर्षा रिछारिया ने इस प्रस्ताव का जवाब भी सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने लिखा, “इस बंदे की हिम्मत की तारीफ करनी चाहिए कि उसने ये मेल भेजा भी तो किसे? दूसरी बात, तुम्हें क्या लगता है कि हिंदू शेरों को छोड़कर हमें तुम पसंद आओगे?” हर्षा ने आगे लिखा, “अगर मैं आज हिंदू हूं, तो इसका मतलब है कि मेरे दादा-परदादा ने धर्म परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई लड़ी होगी, और अब मैं उसी लड़ाई में खड़ी हूं। जो अपने किसी के नहीं होते, वो हमारे क्या होंगे?”

---विज्ञापन---

हर्षा रिछारिया कौन?

चर्चाओं की मानें तो हर्षा रिछारिया आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हैं। वह एक मॉडल भी रह चुकी हैं। महाकुंभ के दौरान निरंजनी अखाड़े के साथ दिखीं तो उनका एक वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद से ही वह चर्चाओं में रहीं। इंस्टाग्राम पेज पर हर्षा ने खुद को एंकर, सोशल एक्टिविस्ट, मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के साथ ट्रैवल ब्लॉगर बताया है। हर्षा के निरंजनी अखाड़े में शामिल होने को लेकर भी विवाद खड़े हुए थे। महाकुंभ के दौरान हर्षा रिछारिया अचानक गायब हो गई थीं।

First published on: May 04, 2025 08:14 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola