---विज्ञापन---

देश angle-right

पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही महिला के साथ क्या हुआ? चौंका देगा अंत

बहराइच के खैरीघाट में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की जिंदगी खत्म कर दी है। महिला अपने पति को छोड़कर आरोपी प्रेमी के साथ रह रही थी। महिला की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

---विज्ञापन---

मोनिश अजीज/बहराइच

पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार होने वाली महिलाओं के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने चली गई थी, लेकिन अब उसी प्रेमी ने उसका खौफनाक अंत कर दिया। पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

---विज्ञापन---

घटना बहराइच के खैरीघाट इलाके की है, जहां अपनी बेटी के घर रह रही एक महिला की हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। महिला की बेटी ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

प्रेमी के साथ रहती थी प्रेमिका

मूल रूप से मटेरा थाना क्षेत्र की निवासी, 45 वर्षीय महिला, एक साल पहले अपने पति को छोड़कर रिसिया थाना क्षेत्र में रहने वाले राजेश नामक व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। कुछ दिन पहले ही वह प्रेमी से मनमुटाव के बाद खैरीघाट क्षेत्र के रायपुर गांव में रहने वाली अपनी बेटी पूजा के घर आ गई थी।

---विज्ञापन---

हाल ही में, उसी गांव में महिला का शव बरामद किया गया, जिसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

---विज्ञापन---

हत्या के दिन महिला से मिला था प्रेमी और फिर…

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के दिन महिला का प्रेमी राजेश गांव में आया था। सूचना मिलते ही खैरीघाट थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में राजेश ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसका महिला के साथ पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए थे। इसी कारण महिला अपनी बेटी के ससुराल चली आई थी। हत्या वाले दिन राजेश ने उसे मिलने के लिए बुलाया, शराब पिलाई और फिर धारदार हथियार से हत्या कर दी। वह शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सफल नहीं हो पाया और वहां से भाग गया।

First published on: May 04, 2025 04:02 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola