कानपुर में जून का महीना अपनी पूरी गर्मी के साथ दस्तक दे चुका है. बीते कई दिनों से शहर का मौसम बहुत गर्मी है, जिस कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. बात करें आज सुबह कि, तो सूरज के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं, जिससे मौसम में उमस और गर्मी का असर साफ महसूस किया जा सकता है. AccuWeather के अनुसार, सुबह 10:30 बजे ही तापमान 36°C दर्ज किया गया है, जबकि 'फील्स लाइक' तापमान 41°C तक पहुंच गया है, जो एक भीषण गर्मी का संकेत है. उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाएं भी गर्मी से कोई खास राहत नहीं दे रही हैं, बल्कि ये गर्म हवाएं दोपहर के समय परेशानी और बढ़ा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 15 June: धूल-मिट्टी भरे आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, 2 दिन 20 राज्यों

आग उगल रहा आसमान

बता दें कि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, कानपुर में गर्मी अपने चरम पर होगी. आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे तक तापमान 38°C और 'फील्स लाइक' तापमान 43°C तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं, दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पारा स्थिर रूप से 39°C पर बना रहेगा. इस दौरान UV इंडेक्स भी 11 के उच्च स्तर पर रहेगा, जो त्वचा के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है. इतना ही नहीं, दोपहर में बाहर निकलने से बचें, क्योंकि लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा इसी समय रहता है.

शाम और रात में राहत की उम्मीद नहीं

अगर आप सोच रहे हैं कि शाम होते-होते राहत की हवाएं चलेंगी, तो आपको हैरानी हो सकती है कि, शाम होते-होते तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आएगी, लेकिन गर्मी का असर रात तक बरकरार रहेगा. शाम 6:30 बजे तापमान 39°C रहेगा और रात 8:30 बजे तक यह 35°C के आसपास रहेगा. रात के समय भी आसमान साफ रहने के कारण उमस भरी गर्मी बनी रहेगी. हालांकि, देर रात तक हवा की गति थोड़ी धीमी होने से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है. बारिश की संभावना न के बराबर है, इसलिए मौसम शुष्क ही बना रहेगा. हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जून तक या उसके कुछ दिनों बाद शहर में मानसून दस्तक दे सकता है, जिसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली, यूपी-बिहार में जमीन खरीदने से पहले देख लें ये ‘2 कागज’, वरना डूब जाएगी जीवनभर की