हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kanpur Water Tax App: अब पानी और सीवर के टैक्स के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, जलकल विभाग के इस सुविधा से घर बैठे होगा काम!

Kanpur Water Tax Online Kaise Bharein: कानपुर जलकल विभाग के मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अब उपभोक्ता घर बैठे ही पानी और सीवर टैक्स का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं. इस ऐप पर विभागीय अधिकारियों और पंजीकृत प्लंबरों के नंबर भी उपलब्ध रहते हैं, आइए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल.

विज्ञापन
कैसे भरे जलकल विभाग में पानी का टैक्सी घर बैठे? (Image: AI/Website).

कानपुर के लाखों उपभोक्ताओं को अब वाटर टैक्स और सीवर शुल्क जमा कराने के लिए जलकल विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगाने या लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. शहर में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के तहत जलकल विभाग बहुत वक्त पहले से ही मोबाइल एप के मध्यम से टैक्सी का भुगतान करने की सुविधा दे रहा है. लेकिन कई लोगों को इसकी अभी भी जानकारी नहीं है और कई ऐसे भी हैं, जिनको जानकारी है, तो उन्हें मालूम नहीं है कि कैसे भुगतान करते हैं. आपको बता दें कि, इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता अपने घर बैठे ही टैक्स का भुगतान कर सकते हैं. इससे समय की बचत होगी और भुगतान प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान और पारदर्शी बनेगी.

यह भी पढ़ें: Noida City Bus Service: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में दौड़ेंगी ई-बसें, जानें रूट और

मोबाइल एप में मिलेंगी कई उपयोगी सुविधाएं

जलकल विभाग का यह मोबाइल एप सिर्फ टैक्स भुगतान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें नागरिकों की सुविधा के लिए कई अतिरिक्त फीचर भी जोड़े गए हैं. एप के जरिए उपभोक्ताओं को विभागीय अधिकारियों के संपर्क नंबर उपलब्ध होंगे, जिससे किसी समस्या की स्थिति में सीधे संपर्क किया जा सकेगा. इसके अलावा विभाग में पंजीकृत प्लंबरों की जानकारी और मोबाइल नंबर भी एप में दिए जाएंगे. इससे पानी की आपूर्ति, पाइपलाइन या अन्य तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को मदद आसानी से मिल सकेगी.

विज्ञापन

ऐसे करें मोबाइल एप के जरिए टैक्स जमा

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में जलकल विभाग कानपुर का आधिकारिक एप डाउनलोड करें.
  • एप खोलने के बाद अपना पीआईडी (PID) नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद मोबाइल नंबर और आवश्यक जानकारी भरें.
  • अपना ईमेल आईडी दर्ज कर पासवर्ड तैयार करें.
  • लॉगिन करने के बाद बकाया वाटर टैक्स और सीवर शुल्क की जानकारी देखें.
  • ऑनलाइन भुगतान विकल्प चुनकर सुरक्षित तरीके से टैक्स जमा करें.
  • भुगतान पूरा होने के बाद रसीद को डाउनलोड या सुरक्षित रख सकते हैं.

वेबसाइट से भी मिलेगा भुगतान का विकल्प

मोबाइल एप के साथ-साथ उपभोक्ता जलकल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं. हालांकि अभी तक सीमित संख्या में लोग इस सुविधा का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को डिजिटल भुगतान से जोड़ना है.

यह भी पढ़ें:  Kanpur House Tax: ऑनलाइन बिल देखने से लेकर पेमेंट और टैक्स दरों तक, जानें कानपुर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola