Kanpur, Uttar Pradesh (UP) News: अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में सपा विधायक बोले- आरोपी के हाथ-पैर बांधकर लाने वाले पुलिस कर्मी को 1.11 लाख देंगे

Kanpur Latest News Live: 12 जून को कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई अहम घटनाक्रम सुर्खियों में रहे. शहर में मौसम के बदलते मिजाज, कानपुर की घटनाएं, पुलिस की कार्रवाई और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं. वहीं शिक्षा, विकास परियोजनाओं आदि से संबंधित कई महत्वपूर्ण अपडेट भी सामने आते रहते हैं. कानपुर की हर बड़ी और ताजा खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, यहां आसानी से पढ़िए दिनभर के प्रमुख अपडेट एक ही जगह पर.

KANPUR Live News

कानपुर की ताजा खबरें.(Image: AI)

Kanpur Latest News Today: कानपुर के मौसम में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. आज शुक्रवार, 12 जून को शहर का अधिकतम तापमान 37°C तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे दिन में तेज धूप और उमस का अहसास बना रहेगा. हालांकि, मौसम विभाग ने राहत के संकेत देते हुए देर रात तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और ओलावृष्टि (Hailstorm) की संभावना जताई है, जिसके लिए बाकायदा ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रहने का अनुमान है. उमस भरी गर्मी के बीच रात में आने वाला यह आंधी-पानी का झोंका कानपुर वासियों को बढ़ती तपिश से कुछ समय के लिए राहत जरूर दिलाएगा.

विज्ञापन

सेंगुर नदी में मिले शव की हुई पहचान

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में सेंगुर नदी से मिले युवती के शव की पहचान होने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. चंदकुरा गांव निवासी 19 वर्षीय ज्योति उर्फ चिंटू कई दिनों से लापता थी. गुरुवार को उसके भाई और अन्य परिजन पुलिस के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां कपड़ों और हुलिए के आधार पर शव की पहचान की गई. बहन के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे परिवार को उसकी मौत की खबर ने गहरे सदमे में डाल दिया. पुलिस अब पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और युवती की मौत के पीछे की सच्चाई सामने लाने के प्रयास में जुटी है.

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाया

जांच के दौरान सामने आया कि ज्योति 6 जून को अचानक घर से गायब हो गई थी. परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, वहीं 8 जून को हवासपुर के पास एसकेआईटी कॉलेज के नजदीक सेंगुर नदी में एक युवती का शव बरामद हुआ था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गर्दन के पीछे की हड्डी किसी धारदार हथियार से कटी हुई पाई गई. डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट का विस्तार से अध्ययन किया जा रहा है और जल्द ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

कानपुर की ताजा खबर के लिए जुड़े रहें न्यूज24 से…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Kanpur LIVE News Today: अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी करने वाले पर इनाम घोषित

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में कानपुर साइबर थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव एडवोकेट की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है. वहीं, सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने आरोपी को हाथ-पैर बांधकर लाने वाले पुलिसकर्मी को 1.11 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है.

Kanpur LIVE News Today: बेसमेंट में चल रहे शैक्षणिक संस्थान हुए सील

किदवई नगर में केडीए ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे कई व्यावासयिक संस्थानों पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में पांच भवनों के बेसमेंट को सील किया गया. बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है.

Kanpur LIVE News Today: GSVM मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

GSVM मेडिकल कॉलेज को उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के लिए हब एंड स्पोक नोडल सेंटर की जिम्मेदारी मिली है. यहां डायलिसिस टेक्नीशियन, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी.

Kanpur LIVE News Today: डरा-धमकाकर महिला से वसूले 3.40 लाख रुपये

कानपुर के सीसामऊ क्षेत्र में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई. पीड़िता का आरोप है कि फोन कॉल के जरिए उसे डरा-धमकाकर 3,40,260 रुपये आरटीजीएस के माध्यम से राजस्थान के कोटा स्थित एक बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए गए. ठगी का एहसास होने पर महिला ने साइबर सेल और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Kanpur LIVE News Today: आर्यनगर में नाला धंसने से कई मकान खतरे में

आर्यनगर क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा-खलवा इलाके में डॉट नाला धंसने से कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं. सूचना पर पहुंचे विधायक अमिताभ बाजपेई ने मौके का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने जलकल विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

Kanpur LIVE News Today: कुटरचित दस्तावेजों के जरिए महिला से लाखों की ठगी

पनकी क्षेत्र की एक महिला ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर मकान बेचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक करीब 29.50 लाख रुपये में संपत्ति का सौदा हुआ और बैंक से ऋण भी स्वीकृत कराया गया. बाद में केडीए जांच में संपत्ति से जुड़े दस्तावेज फर्जी पाए गए. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Kanpur LIVE News Today: बंद कमरे में मिला सड़ा-गला शव

रावतपुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में 92 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके ही घर के बंद कमरे से बरामद होने से हड़कंप मच गया. रिपोर्ट के मुताबिक, परिजन कई दिनों से उनकी तलाश कर रहे थे और गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी. हालांकि, घर के आसपास तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए, पुलिस को इसकी सूचना दी. जहां बंद कमरा खोलने पर बुजुर्ग का कई दिन पुराना सड़ा-गला शव मिला.

Kanpur LIVE News Today: कानपुर में आज शाम से बारिश के आसार

कानपुर में तापमान में गिरावट दर्ज होने के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली है. बीते 24 घंटे में तापमान जरूर नीचे आया है, लेकिन तेज धूप और चिपचिपी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से मौसम का मिजाज बदल सकता है और 14 जून तक बारिश व गरज-चमक की संभावना बनी हुई है.

Kanpur LIVE News Today: एसी चलवाने के बहाने कमरे में बुलाकर रिसेप्शनिस्ट से दुष्कर्म

बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित एक होटल में काम कर रही रिसेप्शनिस्ट ने होटल संचालक और सैन्यकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने एसी चलवाने के बहाने उसे कमरे में बुलाया और वारदात को अंजाम दिया. युवती की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.

Kanpur LIVE News Today: सरकारी कॉलोनी दिलाने के नाम पर 1.90 लाख की ठगी

कानपुर के जाजमऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जाजमऊ के निवासी अमित गौतम ने सरकारी कॉलोनी दिलाने का झांसा देकर 1.90 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है. शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने अलकनंदा योजना के तहत सजारी में कॉलोनी दिलाने का भरोसा देकर फर्जी दस्तावेज थमा दिए. रुपये वापस मांगने पर मारपीट करने का भी आरोप है. डीसीपी पूर्वी से शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Kanpur LIVE News Today: सेंगुर नदी में मिले शव की हुई पहचान

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में सेंगुर नदी से मिले युवती के शव की पहचान होने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. शव की पहचान चंदकुरा गांव निवासी 19 वर्षीय ज्योति उर्फ चिंटू के रूप में हुई, जो पिछले कुछ दिनों से लापता थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि युवती की गर्दन के पीछे की हड्डी किसी धारदार हथियार से कटी हुई पाई गई.

Kanpur LIVE News Today: जूनियर अफसर के अधीन काम करने से इंस्पेक्टर सौंपा इस्तीफा

कानपुर पुलिस विभाग में सीनियर और जूनियर अधिकारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है. जूनियर के अधीनस्थ काम करने से इनकार करते हुए एक इंस्पेक्टर ने इस्तीफा दे दिया है. इंस्पेक्टर ने डीसीपी के पेशकार को प्रार्थना पत्र देकर काम न करने की अनुमति मांगी है. हालांकि इंस्पेक्टर के फैसले पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

Kanpur LIVE News Today: मां-बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, बेटी की मौत से मचा हड़कंप

कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र के रनियां गांव में मां और बेटी द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है. घटना में बेटी की मौत हो गई, जबकि मां का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है. शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा माना जा रहा है.

Kanpur LIVE News Today: अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में रिपोर्ट दर्ज

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव एडवोकेट ने तीन लोगों के खिलाफ साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस रिपोर्ट के बाज साइबर थाना जांच में जुट गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों में भरत कुमार पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद कुमार यादव हैं, लेकिन अभी, इनके पते अज्ञात बताए जा रहे हैं.

Kanpur LIVE News Today: कानपुर के मौसम में भी बड़ा उलटफेर

आज 12 जून को शहर का अधिकतम तापमान 37°C तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे दिन में तेज धूप और उमस का अहसास बना रहेगा. मौसम विभाग ने राहत के संकेत देते हुए देर रात तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और ओलावृष्टि (Hailstorm) की संभावना जताई है, और 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ