न्यू ईयर पार्टी में लड़कियों संग जबरदस्ती! कानपुर में भाग निकला क्लब मालिक

Kanpur New Year Party : कानपुर में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हंगामा हो गया। लड़कियों ने बार मालिक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kanpur News In hindi

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में नए साल की पार्टी के वक्त बवाल हो गया। कानपुर के पॉश इलाके के एक रेस्टोरेंट बार में तीन लड़कियां पार्टी करने आई थीं। पार्टी के दौरान हंगामा हो गया। लड़कियों ने बार मालिक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बवाल इस कदर हुआ कि मालिक बार छोड़कर भाग निकला, पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की लेकिन सोशल मीडिया पर बवाल का वीडियो अब वायरल हो गया है।

विज्ञापन

बार पहुंची लड़कियों का आरोप है कि बार के मालिक ने बाथरूम में घसीटकर छेड़खानी करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद पहुंची पुलिस ने सुलह और मामले को रफा दफा करने की कोशिश की लेकिन लड़कियों ने कैमरे के सामने कहा कि उनके साथ छेड़खानी की गई। उनके फोन छीन लिए गए और पुलिस के आने से पहले ही वह भाग निकला।

विज्ञापन

वीडियो में एक लड़की साफ-साफ कह रही है कि उनके साथ मारपीट हुई है और छेड़छाड़ करने की कोशिश हुई है। वीडियो में ही बार का मालिक कार में बैठकर भाग रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की है, और रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है।


हालांकि कानपुर पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से इस मामले पर प्रतिक्रिया दी गई है जिसमें बताया गया है कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त कर मेडिकल हेतु भेजा गया है। नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ