Mother Thrown New Born Baby From Bridge: कानपुर के हैलेट हाॅस्पिटल में 2 माह का नवजात कृष्णा अब स्वस्थ हो गया है। बच्चे को उसके मां-बाप ने 50 फीट ऊंचे पुल से नीचे फेंका था, लेकिन किस्मत में ऊपर वाले ने मौत नहीं जिंदगी लिखी थी। नवजात नीचे गिरने की बजाय झाड़ियों में फंस गया था, उसके शरीर पर 50 से अधिक घाव थे। यहां तक कि उसे किसी जानवर ने भी अपना शिकार बनाया, लेकिन उसकी सांसें नहीं टूटी।
हमीरपुर के कस्बा खेड़ा पुल से 29 अगस्त को किसी ने नवजात बच्चे को कपड़े में लपेटकर पुल से नीचे फेंक दिया। लेकिन बच्चा जमीन पर गिरने की बजाय किसी पेड़ पर फंस गया। पेड़ पर होने की वजह से वहां रहने वाले किसी जानवर या पक्षी ने उसको अपना निवाला बनाना शुरू कर दिया।
पुलिसकर्मियों ने पहुंचाया हाॅस्पिटल
इस दौरान हमीरपुर के राठ थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने बच्चे की रोने की आवास सुनी और वे पुल के नीचे झाड़ियों के पास पहुंचे। यहां खून से लथपथ बच्चे को देखकर वे भी काफी हैरान रह गए। पुलिसकर्मियों ने बच्चे को जिला हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। हालांकि हालात नहीं सुधरने पर उसे कानपुर के हैलट हाॅस्पिटल रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ेंः मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनावी वादे वाले बयान पर पीएम मोदी की चुटकी, बोले-कांग्रेस का झूठ बेनकाब
शुक्रवार को हाॅस्पिटल से विदा हुआ कृष्णा
हैलट के डाॅक्टरों ने टीम के साथ मिलकर बच्चे के जख्मों को ठीक किया। धीरे-धीरे उसकी हालत में सुधार होने पर उसे एनआईसीयू से बाहर निकाला और वार्ड में भर्ती किया। पूरी तरह ठीक होने के बाद शुक्रवार को हाॅस्पिटल प्रशासन ने बच्चे को हमीरपुर बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया।
ये भी पढ़ेंः Saharanpur में दिवाली पर दिल दहला देने वाला मामला, दो बच्चों की निर्मम हत्या, गांव में पुलिस बल तैनात
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
3 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
6 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines