Saharanpur में दिवाली पर दिल दहला देने वाला मामला, दो बच्चों की निर्मम हत्या, गांव में पुलिस बल तैनात

Saharanpur New: देवबंद के गांव भायला से दिल दहाला देने वाली घटना आई सामने आई है। जहां पर दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस इस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Saharanpur brutal murder

Saharanpur News Gaurav Mishra: एक तरफ जब पूरे देश में दिवाली हर घर रोशन था, तो दूसरी तरफ एक परिवार के दो मासूम चिराग बुझ गए। देवबंद के गांव भायला से दिल दहाला देने वाली घटना आई सामने आई है। दो बच्चों की निर्मम हत्या कर कर दी गई, दोनों भाई-बहन थे, उनके शव गांव के पास ही मिले हैं। दिवाली के मौके पर दोनों ही बच्चे गांव के बाहर बने मंदिर में दिए जलाने गए थे।

विज्ञापन

मातम में बदली दिवाली की खुशियां

सहारनपुर ने चचेरे भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव के पास ही दोनों बच्चों का शव मिला है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की हड्डियां भी फ्रेक्चर थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव वाले इसको तांत्रिक क्रिया से भी जोड़कर देख रहे हैं तो पुलिस का कहना है कि रात में कोई गाड़ी दोनों को टक्कर मार गई। वारदात वाली जगह से गाड़ी के टायर के निशान मिले हैं। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

मंदिर गए थे देव और माही

दिवाली पर हर तरफ रोशनी का माहौल था, इसी बीच देव (11) और माही (9) घर से मंदिर के लिए निकल गए। मंदिर गांव के बाहर बना है, जह दोनों दिए जलाकर देर तक वापस नहीं आए तब उनकी तलाश शुरू की गई। दिवाली की रात करीब 12 बजे बजे दोनों के शव मिले। सूचना मिलते ही तुरंत थाना प्रभारी अपनी फोर्स के साथ पहुंच गए। पूरा गांव रात में ही सड़क पर उतर आया।

विज्ञापन

तंत्र-मंत्र के चलते हुई हत्या?

गांव वालों का कहना है कि बच्चों की मौत तांत्रिक क्रिया के चलते की गई है। इस मामले पर पुलिस ने गांव वालो समझाया, पुलिस का ये भी कहना है कि ये एक्सीडेंट भी हो सकता है। क्योंकि जिस तरह से दोनों बच्चों की हड्डियां टूटी हुई हैं उससे यही लगता है कि कोई गाड़ी वाला उनको टक्कर मारकर भाग गया है। मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद पता चलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ