हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पति की मौत होते ही जिस शख्स संग बिताईं रातें, उसी ने मार डाला; 4 बच्चे हुए अनाथ

Girl Friend Murder Case: प्रेमिका के किसी और से अवैध संबंध हैं। इस शक में शख्स ने उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। मृतका के बेटे के बयान पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा तो वारदात का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Live In Partner Murder Accused

Kanpur Live In Partner Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर में लिव-इन पार्टनर की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हथौड़े मार-मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। महिला के पति की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसकी नजदीकियां एक राजमिस्त्री के साथ बढ़ीं और वह उसके साथ लिव इन में रहने लगी, लेकिन प्रेमी को शक था कि उसकी प्रेमिका के संबंध किसी और के साथ हैं। इस शक में उसने शराब के नशे में धुत होकर प्रेमिका से पहले झगड़ा करते हुए मारपीट की और फिर हथौड़े से पीट-पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके प्रेस ब्रीफिंग में मामले का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें:डॉक्टर की रेप के बाद हत्या; नग्न हालत में खून से सनी मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डराने वाले खुलासे

फैक्ट्री में काम करते-करते हुए मुलाकात

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गांव गुजैनी निवासी 40 वर्षीय मुध के रूप में हुई। आरोपी का नाम सुरेश है, जो एक राजमिस्त्री था। मधु के पति की 15 महीने पहले मौत हुई थी। उसके 4 बच्चे हैं, जिनके गुजर बसर के लिए वह अपने सबसे बड़े बेटे के साथ उसी फैक्ट्री में मजदूरी करने लगी, जहां वह काम करता था। यह फैक्ट्री दादा नगर में है और इसमें राजमिस्त्री का काम करने वाले सुरेश के साथ मधु की मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर दोनों एक दूसरे के प्यार मे पड़ गए। मधु अपने बच्चों को लेकर सुरेश के साथ उसके घर में लिव में रहने लगी थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:62 पैसेंजरों को जिंदा जलाने वाले विमान हादसे का असली सच आया सामने, प्लेन क्रैश का ताजा वीडियो डराने वाला

बेटे के बयान पर दर्ज किया हत्या का केस

पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी सुरेश वारदात अंजाम देने के बाद भागकर मध्य प्रदेश चला गया था। मृतका के बच्चों के बयान पर मधु से सुरेश के रिश्तों का पता चला और उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन वह नहीं मिला तो मुखबिर उसके पीछे लगाए गए। मुखबिरों की सूचना पर ही उसे मध्य प्रदेश से पकड़ा गया। उसने पूछताछ में बताया कि मधु उसकी प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही थी। इस वजह से उसके साथ झगड़ा भी होता था। वहीं मृतका के बेटे ने बताया कि सुरेश उसकी मां पर शक करता था। वह नशे में धुत्त होकर उसके साथ मारपीट करता था। उस दिन भी यही हुआ। मां किसी से फोन पर बात कर रही थी कि सुरेश भड़क गया। जब वह काम से घर लौटा तो सुरेश वहीं बैठा था और मां की लाश फर्श पर पड़ी थी, लेकिन उसे देखते ही वह फरार हो गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप फिर बाल-बाल बचे, प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग; जानें क्या हुआ पूर्व राष्ट्रपति के साथ?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola