---विज्ञापन---

देश

डॉक्टर की रेप के बाद हत्या; नग्न हालत में खून से सनी मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डराने वाले खुलासे

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई। उसकी खून से सनी लाश बिना कपड़ों के नग्न अवस्था में मिली। मृतका के पिता ने पुलिस पर मामले को दबाने और तथ्याें को छिपाने का आरोप लगाया है। अस्पताल में तनाव और दहशत का माहौल है।

Lady Doctor Rape Murder: पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में दिल दहलाने वाली वारदात हुई। एक महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं उसके साथ हैवानियत की हदें भी पार की गईं। उसकी लाश खून से सनी हालत में बिना कपड़ों के नग्न अवस्था में मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतक के चेहरे से लेकर पांव तक शरीर पर कई चोटों के घाव थे। सके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। उसके साथ रेप होने की आशंका भी डॉक्टरों ने जताई है। मारपीट और चोटों के कारण ही उसने दम तोड़ा। बता दें कि मृतका कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी और चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में बतौर हाउस स्टाफ काम करती थी। वारदात गुरुवार देररात अंजाम दी गई, जब मृतका नाइट शिफ्ट पर थी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल कर्मियों ने उसकी लाश इमरजेंसी वार्ड में देखी तो पहले अस्पताल प्रशासन को बताया, जिन्होंने पुलिस को बुलाया।

यह भी पढ़ें:62 पैसेंजरों को जिंदा जलाने वाले विमान हादसे का असली सच आया सामने, प्लेन क्रैश का ताजा वीडियो डराने वाला

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन

अस्पताल में इस तरह डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या होने से मेडिकल स्टूडेंट्स भड़के हुए हैं। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करके उसे कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। वहीं इस वारदात के बाद से स्टूडेंट्स में डर और दहशत का माहौल है। अस्पताल में तनाव का माहौल बना हुआ है। कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत कुमार और शहर के DC अभिषेक गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब 10 घंटे से विरोध प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स और मृतका के परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस आयुक्त ने प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स की बात मुख्यमंत्री से कराई और उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया, जिसकी रिपोर्ट में मौत के कारण और हत्या के तरीके पता लगने के बाद पुलिस ने रेप औ हत्या का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू की। आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप फिर बाल-बाल बचे, प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग; जानें क्या हुआ पूर्व राष्ट्रपति के साथ?

---विज्ञापन---

पिता ने पुलिस पर मामला दबाने का आरोप लगाया

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्हें बेटी से रेप होने का शक है। रेप करके उसकी हत्या की गई है। उसकी लाश जिस हालत में मिली है, देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। उसके शरीर में पर आधे से भी कम कपड़े थे। पूरे शरीर पर खून और चोटों के घाव थे, लेकिन पुलिस वाले कार्रवाई करने से बच रहे हैं। सच को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। बेटी नाइट शिफ्ट पर थी और रात को उससे बात भी हुई थी। उसने बताया था कि वह डिनर करने जा रही है। कोई रेस्ट रूम नहीं होने के कारण वह सेमिनार हॉल में गई थी। इसके बाद उससे बात नहीं हुई, लेकिन अगली सुबह पता चला कि उसकी लाश मिली है। उसके शरीर पर जिस तरह घाव के निशान मिले हैं, देखकर लगता है कि उसने आरोपी से बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई। ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर के साथ तरह हैवानियत की हदें पार हुईं कि स्टूडेंट्स भड़क गए। पुलिस तथ्यों और मामले को दबाने की कोशिश कर ही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:हाथरस में फिर गैंगरेप, 4 लड़के मुंह दबोच लड़की को उठा ले गए खेत में, बारी-बारी बुझाई हवस

First published on: Aug 10, 2024 10:52 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola