छप्पर में लगी आग से मासूम बहनें जिंदा जलीं, प्रधानपति पर लगे ये आरोप

kanpur News : कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। मकान की छत पर रखे छप्पर में अचानक से आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। साथ ही मां-बेटे गंभीर रूप से झुलस गए।

kanpur dehat fire

आग में जिंदा जलीं दो बहनें।

kanpur News (प्रांजुल मिश्रा) : उत्तर प्रदेश से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई। कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में भीषण आग लग गई, जिससे दो मासूम बहनें जिंदा जल गईं और मां-बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। आग की चपेट में आसपास के दो और मकान भी आ गए। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यह घटना कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के भूठा गांव में घटी है। एक घर पर रखे छप्पर में रविवार को अचानक से आग लग गई, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आग ने अपनी चपेट में पड़ोस के दो मकानों को भी ले लिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

आग की चपेट में आने से तीन साल की मासूम बच्ची गौरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक साल की काव्या ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों सगी बहनें हैं। वहीं मां रीना और भाई गौरव गंभीर (6) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों को कानपुर के एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

परिजनों ने प्रधानपति पर आग लगाने का लगाया आरोप

परिजनों ने गांव के ही प्रधानपति समेत उनके साथियों पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। घरवालों ने पुलिस से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाने की मांग की है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे ADM 

विज्ञापन

जिले के अपर जिलाधिकारी केशव नाथ गुप्ता घायलों का हालचाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर हर संभव मदद और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही चिकित्सकों से भी घायलों की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ