Joshimath Sinking: उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ (Johsimath Sinking) में जमीन के धंसने के साथ अब मौसम भी बेरहम होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 से 27 जनवरी के बीच आपदा प्रभावित चमोली जिले समेत उत्तराखंड में भारी हिमपात और वर्षा की चेतावनी जारी की है। इस कारण स्थानीय लोगों समेत प्रशासन की भी नींद उड़ गई है।
और पढ़िए –Manpreet S Badal: पंजाब कांग्रेस नेता मनप्रीत बादल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल
4-6 फीट तक पड़ सकती है बर्फ
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के अनुसार औली (जोशीमठ से 12 किमी आगे स्थित) में भारी बर्फबारी (4-6 फीट) होने की आशंका है। जबकि जोशीमठ में भविष्यवाणी के पांच दिनों के दौरान 150 मिमी तक वर्षा हो सकती है। उत्तराखंड के अधिकारी बिक्रम सिंह ने बताया कि एक 23 से 27 जनवरी के बीच उत्तराखंड का मौसम प्रभावित होने वाला है।
निचले इलाकों में होगी बारिश
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जानकारी दी गई है कि ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है। जबकि तलहटी सहित निचले इलाकों में बारिश होगी। । औली में 24 जनवरी से लगातार बर्फबारी की आशंका जताई गई है। स्की रिसॉर्ट शहर में 4-6 फुट हिमपात देखने को मिल सकता है।
और पढ़िए –Bihar Hindi News: RJD ने सुधाकर सिंह को जारी किया नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब
जोशीमठ के लिए बारिश खतरे का संकेत
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ भूविज्ञानी एसपी सती ने कहा कि भारी बारिश जोशीमठ में घटाव की रफ्तार को बढ़ा सकता है। भौगोलिक रूप से एक सतह पर लगातार पानी डालना खतरनाक होता है। जबकि जोशीमठ में हालात पहले से ही खराब हैं।
जल्द से जल्द लोगों को निकाले सरकार
रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार के पास अब एकमात्र विकल्प यही है कि लोगों को कैसे भी यहां से निकाला जाए। उन्हें सुरक्षित क्षेत्रों पर शिफ्ट किया जाए। दरअसल विशेषज्ञों ने जोशीमठ में सतह पर बहने वाले पानी और भू-धंसाव की समस्या के बीच सीधा संबंध देखा है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
41 mins agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 hr agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 hr agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
3 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
16 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines