---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Hindi News: RJD ने सुधाकर सिंह को जारी किया नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

Bihar Hindi News: राजद नेता सुधाकर सिंह को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से सुधाकर सिंह लगातार विवादित बयान दे रहे थे। नोटिस में कहा गया है कि आपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन किया है। आपके आपत्तिजनक बयान से राजद का बड़ा वर्ग आहत हुआ है। क्यों नहीं […]

---विज्ञापन---

Bihar Hindi News: राजद नेता सुधाकर सिंह को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से सुधाकर सिंह लगातार विवादित बयान दे रहे थे। नोटिस में कहा गया है कि आपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन किया है। आपके आपत्तिजनक बयान से राजद का बड़ा वर्ग आहत हुआ है। क्यों नहीं आपके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

आपको बता दे कि पिछले कुछ समय सुधाकर सिंह नीतीश कुमार के खिलाफ बोल रहे थे। तेजस्वी यादव भी उन्हें कई बार चेतावनी दे चुके थे। उनको ये नोटिस मंगलवार शाम को जारी किया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –AAP विधायक ने दिल्ली विधानसभा में दिखाई नोटों की गड्डियां, रिश्वत का दावा, जान को बताया खतरा

---विज्ञापन---

कुछ दिन पहले दिया था इस्तीफा

सुधाकर सिंह अपने बयानों से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे थे। उनके बयानों से महागठबंधन असहज भी था। शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने दावा किया कि उनके विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और इसके लिए उन्होंने सीएम नीतीश को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह भी दावा किया कि सभी कर्मचारी और अधिकारी चोर थे और वह उनके राजा थे। हालांकि उनकी इन टिप्पणियों के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया था।

और पढ़िए –Manpreet S Badal: पंजाब कांग्रेस नेता मनप्रीत बादल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

---विज्ञापन---

सुधाकर बोले-पार्टी का अंदरूनी मामला

जदयू प्रवक्ता के अनुसार आरजेडी ने अपने नियमों के मुताबिक उन्हें नोटिस दिया है। आरजेडी ने स्वीकार किया है कि उन्होंने गठबंधन धर्म को तोड़ा है। यह एक सकारात्मक लक्षण है। भाजपा के विरोध में तमाम पार्टियां एकजुट है। आरजेडी क्या कार्रवाई करेगी यह उनका आंतरिक मामला है। सुधाकर सिंह ने नोटिस के मिलने के बाद कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। इसका जवाब 15 दिन के अंदर दूंगा।

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jan 18, 2023 02:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola